अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही की अदाकारी से सजी फिल्म 'बी हैप्पी' 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक सिंगल पिता का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी तब दुखभरी हो जाती है जब अभिषेक की बेटी (धारा रस्तोगी) को कैंसर हो जाता है। हालांकि अभिषेक अपनी बेटी के सपने को पूरा करने की कोशिश करते हैं। इस खबर में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें कैंसर की बीमारी दिखाई गई है।
2 of 6
कैंसर
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
ऐ दिल है मुश्किल
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की अदाकारी से सजी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में प्यार और दिल टूटने की कहानी दिखाई गई है। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। फिल्म फवाद खान (अयान) के आस पास घूमती है। उसे अलीजेह (अनुष्का) से प्यार है, लेकिन उसे कैंसर की बीमारी रहती है। फिर रणबीर कपूर एक्ट्रेस का हाथ थामते हैं।
NTR 31: इस दिन से प्रशांत नील की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे जूनियर एनटीआर, फिल्माएंगे एक्शन सीक्वेंस
3 of 6
कैंसर
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
कल हो ना हो
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' का निर्देशन निखिल अडवाणी ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान एहम किरदार में थे। फिल्म में प्यार, दोस्ती और संघर्ष दिखाया गया था। फिल्म में अमन नाम के शख्स की कहानी दिखाई गई थी जो कैंसर से जूझ रहा था।Sikandar: 'सिकंदर' को लेकर निर्देशक ने किए बड़े दावे, बताया- फिल्म में गहरी हैं भावनाएं
4 of 6
कैंसर
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
आशाएं
फिल्म 'आशाएं' साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जॉन अब्राहम और सोनल सहगल ने अहम किरदार अदा किया था। फिल्म की कहानी राहुल नाम के शख्स के आस पास घूमती है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे पता चलता है कि उसे कैंसर है। लेकिन उसके साथ जो मरीज हैं वह उसे जिंदगी जीने का हौसला देते हैं। वह जिंदगी को खुलकर जीता है।
5 of 6
कैंसर
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
दिल बेचारा
दिल बेचारा फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ संजना संघी हैं। यह फिल्म 'द फॉल्ट ऑफ अवर स्टार्स' नॉवेल पर बनी है। फिल्म में संजना संघी कैसर की मरीज होती है। दोनों की दोस्ती कैंसर का गम भुला देती है।