बुधवार का दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए मिला-जुला रहा। जहां एक ओर तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ की रफ्तार धीमी पड़ी, वहीं दूसरी ओर ‘डेमन स्लेयर’, ‘लोका चैप्टर 1’, ‘बागी 4’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ ने दर्शकों को आकर्षित कर कमाई में इजाफा किया। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ अब लगभग दम तोड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की और किसकी रफ्तार थमने लगी।
Box Office Collection: ‘मिराय’ की कमाई घटी, ‘लोका चैप्टर 1’ का जलवा कायम; जानें बाकी फिल्मों का भी हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:33 AM IST
सार
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में एक दूसरे से टकरा रही हैं। जहां एक तरफ तेलुगु फिल्म 'मिराय' ने सिनेमाघरों का तापमान बढ़ा रखा है, वहीं दूसरी ओर 'लोका चैप्टर 1' का जलवा कायम है। जानें फिल्मों ने बुधवार को कितनी कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन