आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा, राजुकमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन और जूनियर एनटीआर और जान्हवी की फिल्म देवरा पार्ट 1 इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, कोई भी फिल्म टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार आ रहा है, जिनमें वेट्टैयन ने बाजी मारी है। आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म का कलेक्शन इन सभी में सबसे ज्यादा रहा।
2 of 5
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
जिगरा
सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा की। इस फिल्म में आलिया ने जबर्दस्त एक्शन किया है। फिल्म को दर्शकों की कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि चार साल पहले आई उनकी फिल्म राजी से भी यह फिल्म काफी पीछे है। जिगरा ने पहले दिन 4 करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ 55 लाख रुपये बटोरे थे। तीसरे दिन फिल्म ने 5 करोड़ 5 लाख का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चौथे दिन इस फिल्म ने 1 करोड़ 45 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 18.15 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
अब बात करते हैं राजकुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की। फिल्म में राजकुमार राव के साथ पहली बार तृप्ति डिमरी स्क्रीन साझा करती नजर आई हैं। हालांकि, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को उनकी पिछली फिल्म स्त्री 2 जैसी सफलता हासिल नहीं हुई है। पहले दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ 50 लाख रुपये से कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ 40 लाख का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चौथे दिन फिल्म ने 2 करोड़ 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 21.32 करोड़ रुपये हो गई है।
4 of 5
वेट्टैयन
- फोटो : एक्स - LycaProductions
वेट्टैयन
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए फिल्म वेट्टैयन किसी सरप्राइज से कम नहीं है क्योंकि फिल्म हम के बाद दोनों स्टार्स की एक साथ यह फिल्म आई है। इस फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। वेट्टैयन ने पहले दिन 31.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये बटोरे थे। तीसरे दिन फिल्म ने 26.75 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे दिन फिल्म ने 22.3 करोड़ का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 110 करोड़ रुपये हो गई है।
5 of 5
देवरा पार्ट 1
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
देवरा पार्ट 1
देवरा पार्ट वन भी धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। पहले हफ्ते के बाद फिल्म की रफ्तार और भी कम हो चुकी है। पहले सात दिन में इस फिल्म ने 215.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 45.25 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी थी। 17वें दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 276.3 करोड़ रुपये हो गई है।
Alia Bhatt: सामंथा रूथ प्रभु ने की आलिया के अभिनय की प्रशंसा, जिगरा अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया