फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' से भी बुरा हाल रहा 'जीरो' का, 3 दिन में जुटा पाए इतने करोड़

Mon, 24 Dec 2018 10:58 AM IST
Trainee au entertainment एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee au entertainment Updated Mon, 24 Dec 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
zero movie day 3 box office collection
zero - फोटो : instagram

शाहरुख खान की आखिरी रिलीज जब हैरी मेट सेजल की आलोचनाओं के बाद अब निगाहें आनंद एल राय की जीरो पर हैं। फिल्म को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं, हालांकि शाहरुख की फिल्मों से जिस तरह की उम्मीदें होती हैं जीरो उस पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। 

zero movie day 3 box office collection
zero - फोटो : instagram

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को रिलीज हुई जीरो ने पहले दिन ठीक ठाक बिजनेस किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'जीरो कुल 4,380 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। शुक्रवार को फिल्म ने कुल 20.14 करोड़ और शनिवार को 18.22 करोड़ का बिजनेस किया।' ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 



 

zero movie day 3 box office collection
zero - फोटो : instagram
इंडिया टुडे के मुताबिक, रविवार को भी जीरो का बिजनेस ठंडा रहा और ये कुल 17 करोड़ ही जुटा पाई। इस तरह फिल्म ने 3 दिन में 55.36 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर जीरो की धीमी रफ्तार के बाद ऐसा लग रहा है शाहरुख की इस फिल्म का हाल भी जब हैरी मेट सेजल जैसा होगा। साल का आखिरी समय बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा। इससे पहले नवंबर में आमिर खान की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का भी बुरा हश्र हुआ हालांकि जीरो की अपेक्षा ये बेहतर रही। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने तीन दिन में 102 करोड़ जुटा लिए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
zero movie day 3 box office collection
zero - फोटो : instagram

जीरो में शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया है जो मेरठ का रहने वाला है। फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम है, जिस वजह से इसका बजट बढ़ा है। माना जा रहा है कि फिल्म का एक चौथाई से ज्यादा बजट वीएफएक्स पर खर्च किया गया है। जीरो का कुल बजट 175 करोड़ के आस-पास है। 

विज्ञापन
zero movie day 3 box office collection
zero - फोटो : instagram

जीरो में शाहरुख खान की एक्टिंग की तो तारीफें की जा रही हैं लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर बताई जा रही है। शाहरुख खान के करियर के लिहाज से जीरो बेहद जरूरी है। उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। वहीं जीरो के साथ कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ रिलीज हुई है। कन्नड़ भाषा की इस फिल्म का हिन्दी वर्जन शाहरुख की जीरो को जबरदस्त टक्कर दे रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed