फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल ने 'डर' के सेट पर ही फाड़ दी थी अपनी जींस, एक धोखे के बाद आज तक नहीं किया SRK के साथ काम

Mon, 24 Dec 2018 10:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Dec 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
25 Years Of Darr Shah rukh khan sunny deol juhi chawla starrer film
darr

शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया है, जो हर परिस्थिति में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। 'डर' 24 दिसंबर, 1993 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आपको न मालूम हो।

25 Years Of Darr Shah rukh khan sunny deol juhi chawla starrer film
darr

उस समय सनी देओल बड़े स्टार थे इसलिए डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें ये ऑफर दिया था कि वो राहुल मेहरा और सुनील मल्होत्रा में से एक किरदार को चुन लें। सनी पाजी को लगा कि उनके लिए सुनील मल्होत्रा का पॉजिटिव कैरेक्टर सही रहेगा। इसलिए उन्होंने ये किरदार चुना। कई लोगों के ठुकराये जाने के बाद ये फिल्म आई शाहरुख खान के पास... शाहरुख ने इस फिल्म में अपनी जान लगा दी और बॉलीवुड को मिला कककक किरण वाला विलेन।

25 Years Of Darr Shah rukh khan sunny deol juhi chawla starrer film
darr

क्या आप जानते हैं इस फिल्म के बाद शाहरुख खान और सनी देओल ने कभी एक साथ काम नहीं किया। एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने खुलासा किया था कि, जब फिल्म 'डर' बनाई गई तो मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था कि इस फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया जाएगा। मैं अपनी फिल्मों के बारे में पहले ही निर्देशक से सारी बातें जान लेता हूं। लेकिन जब मुझे पता चला कि इस फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया था। मुझसे झूठ कहा गया था। यही वजह है कि मैं पिछले 24 सालों में कभी भी यशराज के साथ काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
25 Years Of Darr Shah rukh khan sunny deol juhi chawla starrer film
darr
डर फिल्म का आइडिया यश चोपड़ा के बेटे उदय और ऋतिक रोशन ने दिया था। दोनों ने साथ में निकोल किडमैन की हॉलीवुड फिल्म Dead Calm (1989) देखी थी। बाद में इस पर फिल्म डर बनाई गई। इतना ही नहीं डर को इतनी कामयाबी मिली कि हॉलीवुड ने भी इस फिल्म को कॉपी कर 'फियर' बनाई।
विज्ञापन
25 Years Of Darr Shah rukh khan sunny deol juhi chawla starrer film
darr

इस फिल्म से जुड़ा एक वाकया बताया जाता है। 'डर' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में शाहरुख खान सनी देओल को चाकू मारने वाले थे। फिल्म की स्क्रिप्ट ही यही थी। इस सीन को लेकर सनी की यश चोपड़ा से काफी बहस हुई थी। उनका कहना था कि फिल्म में वो एक फिट कमांडो हैं ऐसे में उन्हें एक आम लड़का आकर चाकू मार देगा, तो फिर वो कमांडो किस काम के हैं। लेकिन डायरेक्टर ने कहा था तो सीन करना पड़ा। इस सीन को शूट करने के दौरान सनी इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपने पैंट की दोनों जेबें फाड़ दी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed