90 के दशक के सुपरस्टार अभिनेता गोविंदा ने अपने दमदार अभिनय, धमाकेदार डांस और जबरदस्त कॉमेडी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। उनकी फैन फालोइंग आज भी बहुत ज्यादा है। अब हाल ही में जी टीवी के रियलिटी शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग में इस वीकेंड धमाल मचाने गोविंदा पहुंच गए। शो में छह टीमों के बीच एक सुपरमैच होने वाला है। इस शो में फाइनल की रेस शुरू हो चुकी है और इस वीकेंड सभी टीमें टॉप चार में अपनी जगह बनाने के लिए जबरदस्त मुकाबला करती नजर आएंगी। वहीं इस एपिसोड में धमाकेदार तड़का लगाने के लिए गोविंदा भी खास मेहमान के रूप में नजर आने वाले हैं।
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग में इस हफ्ते होगा गोविंदा स्पेशल एपिसोड
गोविंदा स्पेशल इस एपिसोड में गोविंदा अकेले नहीं आए बल्कि उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता और बेटी टीना भी खास मेहमान बनकर पहुंची। शो की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने अपने सुपरहिट गानों 'व्हाट इज मोबाइल नंबर' और 'यूपी वाला ठुमका' जैसे जबरदस्त गानों पर डांस भी किया। सिंगर पूर्वा मंत्री ने बिल्कुल गोविंदा स्टाइल वाली जैकेट पहनी। वहीं शान और आकृति कक्कड़ ने गोविंदा के साथ जबरदस्त डांस किया। गोविंदा ने कहा कि, 'टीम कैप्टन से ऐसा शानदार वेलकम पाकर उन्हें बहुत खुशी महसूस हुई है'।
2 of 5
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि गोविंदा स्पेशल इस एपिसोड में उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए उनकी बहन, दोस्तों और सहकर्मियों का एक खास संदेश वाला वीडियो भी दिखाया गया। इस वीडियो को देखकर गोविंदा काफी भावुक हो गए। इसके साथ उन्होंने काफी दिलचस्प बातें भी बताईं। शूटिंग के वक्त गोविंदा ने कहा कि, 'आप सभी का शुक्रिया, ये वीडियो देखकर मेरी बहुत सी यादें ताजा हो गईं। मैं कहना चाहूंगा कि बहुत कम ऐसे खुशनसीब लोग होते हैं जिन्हें अपनी माता पिता का सेवा करने का मौका मिलता है और ख्याल रखने का मौका मिलता है। मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे अपने माता पिता की सेवा करने का मौका मिला'।
3 of 5
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आगे गोविंदा ने कहा कि, 'मुझे याद है कि मेरी मां हमारे लिए किस तरह हर दिन गाया करती थी और उनकी खूबसूरत आवाज सुनकर ही हमारे दिन की शुरुआत होती थी। उस समय लोग कहते थे कि वो हर दिन पूजा क्यों करती हैं, लेकिन एक घर पाने और सफलता हासिल करने का सपना उन्हीं के आशीर्वाद से मिला है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं चॉल से बाहर आ पाऊंगा, लेकिन ये सब इसलिए हुआ क्योंकि मेरी मां का मुझ पर विश्वास था'।
4 of 5
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि शो पर नेहा भसीन, होस्ट करण वाही ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के साथ बेहद ही मजेदार खेल खेला। इसके अलावा गोविंदा ने सबको अपनी गायिकी से भी प्रभावित कर दिया। गोविंदा जबरदस्त डांस तो करते हीं हैं साथ ही उनकी गायिकी भी शानदार हैं। उनके गाने को सुनकर सुनीता शर्माती नजर आईं। गोविंदा ने कहा कि, 'गायिकी मेरे खून में है क्योंकि मेरी मां पटियाला घराना से हैं। मैंने हमेशा लोगों का मनोरंजन किया है चाहे वो अभिनय हो, डांस हो या फिर गाना और ये मैं हमेशा करता रहूंगा'।
5 of 5
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोविंदा संग मौजूद उनकी धर्मपत्नी सुनीता ने कहा कि, 'शादी 36 साल की अपनी शादी में मैंने गोविंदा को एक सबसे अच्छे भाई, सबसे अच्छे बेटे, सबसे अच्छे पिता के रूप में देखा है। हालांकि मेरी एक ख्वाहिश है कि काश मेरा उनके जैसा एक बेटा होता'। बता दें कि गोविंदा के इस एपिसोड में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है।