बॉलीवुड में गुजरते साल के साथ अवॉर्ड फंक्शन का दौर शुरू हो चुका है। 'जी सिने अवॉर्ड' की खूबसूरत शाम में कई सितारे जैसे जमीन पर उतर आए। शो में सबकी नजरें प्रियंका चोपड़ा पर ही ठहरी रहीं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा लगातार हॉलीवुड में काम कर रही हैं ऐसे में वह भारत में किसी अवॉर्ड फंक्शन में कम ही दिखती हैं। शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का गाउन पहन रखा था।
पढ़ें: Bigg Boss 11 की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, बोलीं- 'बाबूजी जरा धीरे चलो'
2 of 5
priyanka chopra, sridevi
- फोटो : bollywoodlife.com
प्रियंका चोपड़ा को 'जी सिने अवॉर्ड' फंक्शन में 'ग्लोबल आइकन एक्सट्रा ऑरडेनेरी अवॉर्ड' से नवाजा गया। प्रियंका इन दिनों लगातार हॉलीवुड में काम कर रही हैं। अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से उनको काफी लोकप्रियता मिली। साथ ही फिल्म 'बेवॉच' में भी उनके काम को सराहा गया। हालांकि इसी साल दीपिका पादुकोण ने भी हॉलीवुड में डेब्यू किया। दीपिका की हॉलीवुड फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लेकिन उनकी यह फिल्म भारत में दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम रही।
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : bollywoodlife.com
बॉलीवुड डॉट कॉम ने फंक्शन की तस्वीरें जारी की हैं। जिसमें सभी कलाकार बेहद स्टाइलिश और बिंदास नजर आए। शो में पहुंची कटरीना कैफ ने क्रीम कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनीं थीं जिस पर सिल्वर कलर का वर्क था।
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : bollywoodlife.com
अवॉर्ड शो में कम दिखने वाले अक्षय कुमार भी यहां पहुंचे। अक्षय कुमार ने क्लासिक ब्लैक थ्री पीस सूट पहन रखा था। अक्षय कुमार का मानना है कि अवॉर्ड शो बोरिंग होते जिसकी वजह से वह कम ही जाना पसंद करते हैं।
5 of 5
karan johar
- फोटो : bollywoodlife.com
पार्टियों और अवॉर्ड शो की जान कहे जाने वाले करण जौहर व्हाइट एंड ब्लैक कलर के सूट में पहुंचे। इस फंक्शन में पहली बार भूमि पेडनेकर ने परफॉर्म किया। शो की होस्टिंग रोहित शेट्टी ने की, जबकि उनका साथ देने के लिए एक्टर सुनील ग्रोवर भी मौजूद रहे।