जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जरीन के इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही उनकी तुलना कटरीना कैफ से होती आई है। जरीन खान (Zareen Khan) ने अपने करियर को लेकर एक बड़ी बात कही है।
2 of 5
जरीन खान
- फोटो : social media
जरीन ने कहा, जब मैंने बॉलीवुड डेब्यू किया तब मुझे कैटरीना कैफ से कम्पेयर किया गया। यह बहुत ही निराशाजनक होता था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। इससे पहले भी इंडस्ट्री में ऐसा हुआ था। प्रीति जिंटा को अमृता सिंह से और अमीषा पटेल को नीलम से कम्पेयर किया गया था।
3 of 5
जरीन खान
- फोटो : social media
जरीन ने आगे बताया, 'शुरू से मेरे लिए काफी मुश्किलें थीं। जब वीर को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला तब लोगों ने इसका जिम्मेदार मुझे ही ठहराया। उस वक्त मैं नई थी और परफेक्ट नहीं थी। शायद कोई मुझे नहीं समझ पाया। मैं लोगों के लिए सॉफ्ट टार्गेट बन गई थी। उस फिल्म के बाद मुझे काम मिलना बहुत मुश्किल हो गया था।
4 of 5
कटरीना कैफ और जरीन खान
- फोटो : Instagram
जरीन की मानें तो कैटरीना कैफ की लुकअलाइक होने के चलते उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचा है। जरीन के अनुसार, कोई भी फिल्ममेकर किसी के लुकअलाइक या डुप्लीकेट के साथ काम करना पसंद नहीं करता है। कटरीना के साथ मेरी तुलना मेरे करियर के लिए खतरा बनता चला गया।
5 of 5
सलमान खान और जरीन खान
- फोटो : social media
जरीन ने सलमान के लिए कहा कि 'सलमान ने मेरी लाइफ बदल दी थी। लेकिन लोग सोचते हैं कि उनकी वजह से ही मुझे अब काम मिलता है लेकिन ये बिल्कुल गलत है। उन्होंने बस मुझे इस इंडस्ट्री में एंट्री कराई उसके बाद मुझे मेरे काम की वजह से फिल्में मिलीं। मैं हमेशा सलमान पर बोझ नहीं बन सकती। यहां तक की जब कुछ सही नहीं हो रहा था तो उन्होंने मुझपर दोबारा विश्वास किया और कैरेक्टर ढीला में मुझे लिया'।