बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्मों के अलावा अपने करीबियों के साथ अच्छे रिश्ते रखने वजह से भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अब तक कई सितारों को बॉलीवुड में कमबैक और डेब्यू करवाने में मदद की है। इसमें अभिनेत्री कटरीना कैफ, जरीन खान से लेकर आयुष शर्मा तक का नाम शामिल है। इस बीच अभिनेत्री जरीन खान ने सलमान खान को लेकर बड़ी बात बोल दी है।
'हेट स्टोरी 3' की अभिनेत्री का बयान- 'अच्छा लगेगा अगर सलमान खान मुझसे शादी करें'
हाल ही में जरीन खान ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मी सफर और निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। बातचीत में जरीन खान से पूछा गया कि अफवाहों में वह किस अभिनेता का नाम अपने साथ जोड़ना पसंद करेंगी ? इस पर उन्होंने सलमान खान का नाम लिया। इतना ही नहीं जरीन खान ने सलमान खान से शादी तक करने तक की बात बोल डाली।
पढ़ें: सलमान के साथ डेब्यू करके भी बॉलीवुड में हिट नहीं हो पाईं ये 6 एक्ट्रेस, एक तो एक्टिंग छोड़ बनीं नेता
खबर के मुताबिक उनके सामने सलमान खान,गौतम रोडे और करण सिंह ग्रोवर का नाम दिया गया और पूछा गया कि वह इन तीनों में से किसके साथ शादी करना चाहेंगी ? उन्होंने सबसे पहले सलमान खान का नाम लेते हुए कहा- 'मुझे अच्छा लगेगा कि ऐसी अफवाह फैले की सलमान खान मुझसे शादी कर रहे हैं।'
हालांकि ये सभी बातें उन्होंने केवल मजाकिया अंदाज में बोली हैं। पता हो कि जरीन खान ने सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म साल 2010 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
पढ़ें: बिग बॉस 13 में नाम आते ही इंस्टा पर एक्टिव हुई सलमान की ये एक्ट्रेस, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन