सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और मालविका मोहनन अभिनीत फिल्म 'युध्रा' को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। रवि उदयवार के निर्देशन में बनी यह एक्शन फिल्म 20 सितंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इसी बीच मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें फिल्म की स्टारकास्ट के साथ-साथ अंगद बेदी भी स्वैग बिखेरते नजर आए।
Yudhra Screening: 'युध्रा' की स्क्रीनिंग में स्टारकास्ट ने लगाए चार चांद, अंगद बेदी ने भी बिखेरा स्वैग
'युध्रा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में सिद्धांत चतुर्वेदी का फंकी अंदाज देखने को मिला। अभिनेता ऑल ब्लैक अटायर में बेहद कूल लगे। इसके साथ उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर की कैप लगा रखी थी। अभिनेता ने ब्लैक बूट्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। सिद्धांत ने पैपराजी के कैमरों के लिए एक से बढ़कर एक पोज दिए।
स्क्रीनिंग में 'युध्रा' की लीड अभिनेत्री मालविका मोहनन की खूबसूरती देखते ही बनी। अभिनेत्री पीच कलर की फ्लेयर्ड ड्रेस में बेहद स्टनिंग लगीं। उन्होंने लो पोनी के साथ अपने लुक को पूरा किया। साथ ही गोल्डन ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज करती नजर आईं। अभिनेत्री की प्यारी सी स्माइल ने उनकी अपीयरेंस पर चार चांद लगा दिए।
The Buckingham Murders Day 6: 'द बकिंघम मर्डर्स' की हालत खस्ता, छठे दिन की कमाई देख बढ़ेगी निर्माताओं की चिंता
'युध्रा' की स्क्रीनिंग में अभिनेता राघव जुयाल ब्लू टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में हमेशा की तरह बेहद स्मार्ट लगे। उन्होंने व्हाइट शूज के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, अंगद बेदी भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। उन्हें व्हाइट टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में वेन्यू पर एंट्री लेते देखा गया।
Yudhra Advance Booking: 'युध्रा' की एडवांस बुकिंग शुरू, सिद्धांत चतुर्वेदी ने रोमांचक अंदाज में दिया अपडेट
'युध्रा' में सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और मालविका मोहनन के अलावा राम कपूर, राज अर्जुन और गजराज राव भी हैं। फैंस सिद्धांत को एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसकी कहानी श्रीधर राघवन ने लिखी है। फिल्म 20 सितंबर, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है।
Arijit Singh: ‘मंच मेरा मंदिर है…’, लंदन कॉन्सर्ट में अरिजीत ने कही दिल छू लेने वाली बात, वीडियो हुआ वायरल