{"_id":"6abf387ffe0e91b7700604fc","slug":"anil-kapoor-s-subedaar-wins-best-feature-film-for-india-asian-academy-creative-awards-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनिल कपूर: एशियन एकेडमी अवॉर्ड्स में 'सूबेदार' का जलवा, अभिनेता को इस कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अनिल कपूर: एशियन एकेडमी अवॉर्ड्स में 'सूबेदार' का जलवा, अभिनेता को इस कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन
Fri, 02 Oct 2026 10:22 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:22 AM IST
सार
Anil Kapoor’s Movie Subedaar: अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'सूबेदार' इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में जलवा देखने को मिला है।
विज्ञापन
सूबेदार
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूबेदार' 5 मार्च, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
अब इस फिल्म ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में भारत के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता अनिल कपूर को बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया है।
विज्ञापन
अब इस फिल्म ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में भारत के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता अनिल कपूर को बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया है।
विज्ञापन
सूबेदार
- फोटो : यूट्यूब
अनिल कपूर ने किया पोस्ट
बता दें कि एक्शन-ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर ने रिटायर्ड सैनिक 'सूबेदार' अर्जुन मौर्य का किरदार निभाया था। इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड्स की ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट की एक तस्वीर शेयर की और इसे अपने करियर का एक खास पल बताया।
पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'मेरी जर्नी का एक बहुत खास पल। 'सुबेदार' के लिए एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल के लिए नॉमिनेट होना मेरे लिए सम्मान की बात है। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे खुशी हो रही है। पूरी टीम और फिल्म को सपोर्ट करने वाले सभी लोगों का आभारी हूं।'
इसके साथ ही पोस्ट में अभिनेता ने डायरेक्टर को बधाई देते हुए लिखा, 'सुरेश यह मेरे लिए और भी अधिक मायने रखता है, क्योंकि हमने इसे बनाते समय एक साथ सफर तय किया है।' अनिल कपूर के अलावा फिल्म में खुशबू सुंदर, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी नजर आए थे।

सूबेदार का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
कब होगी विजेताओं की घोषणा?
वैरायटी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्टार जैकी चैन और अनिल कपूर की फिल्मों को एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में घोषित 335 राष्ट्रीय विजेताओं में जगह मिली है।
'द शैडोज एज' ने चाइनीज मेनलैंड के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता, जबकि ‘सुबेदार’ ने भारत के लिए इसी कैटेगरी में जीत हासिल की।

- इन विजेताओं में 18 देश और क्षेत्र शामिल हैं और उन्हें 39 कैटेगरी में चुना गया है।
- अब ये सभी अंतरराष्ट्रीय राउंड में आगे बढ़ेंगे।
- आउटलेट के अनुसार, ग्रैंड विनर्स की घोषणा दिसंबर में सिंगापुर के कैपिटल थिएटर में होने वाले अवॉर्ड्स के फाइनल समारोह में की जाएगी।