हनुमान अंश तेलुगु रिलीज: हिंदी पट्टी के बाद अब साउथ सिनेमाघरों में सजेगी फिल्म; जानिए कब देगी दस्तक?
Hanuman Ansh Telugu Release: फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया है। हिंदी पट्टी के बाद अब यह साउथ में रिलीज हो रही है। फिल्म की तेलुगु रिलीज का एलान किया गया है।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
फिल्म 'हनुमान अंश' 07 अगस्त को रिलीज हुई थी। मामूली से बजट में बनी इस फिल्म ने चौंकाने वाला बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन किया है। भारत के बाद इसे विदेशों में रिलीज किया गया। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 400 करोड़ रुपये हो चुका है। अभी इस आंकड़े में और इजाफा होने की पूरी संभावना है, क्योंकि अब यह फिल्म साउथ में रिलीज हो रही है।
कब दस्तक देगी फिल्म?
फिल्म 'हनुमान अंश' हिंदी पट्टी के बाद अब तेलुगु भाषा में दस्तक देने को तैयार है। आज शुक्रवार को होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर रिलीज डेट का एलान किया है। यह फिल्म 09 अक्तूबर को तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कैप्शन लिखा है, 'फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब तेलुगु दर्शकों के लिए आ रही है'।
होम्बले फिल्म्स ने संभाला जिम्मा
फिल्म 'हनुमान अंश' की तेलुगु रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इस फिल्म के तेलुगु वर्जन को पहले 18 सितंबर को रिलीज किया जाना था। मगर, ऐसा हो नहीं पाया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले उम्मीद थी कि त्रिविक्रम श्रीनिवास अपने 'फॉर्च्यून फोर सिनेमाज' बैनर के तहत तेलुगु वर्जन पेश करेंगे। हालांकि, फिल्ममेकर के करीबी एक सूत्र के मुताबिक, 'हनुमान अंश' टीम के साथ डील टूटने के बाद वे रिलीज से अलग हो गए। हैदराबाद में 15 सितंबर को होने वाला तेलुगु टीजर लॉन्च इवेंट भी आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया। सूत्रों ने पुष्टि की कि त्रिविक्रम अब तेलुगु रिलीज से नहीं जुड़े रहेंगे। अब होम्बले फिल्म्स तेलुगु रिलीज की जिम्मेदारी संभाल रही है।
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस
- नई रिलीज डेट सामने आ गई है। तेलुगु भाषी दर्शक भी अब इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।
- यह फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है।
- इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 317.94 करोड़ रुपये हो चुका है।
- वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 414.06 करोड़ रुपये है।