2024 का साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई शानदार कैमियो रोल्स लेकर आया। कुछ सुपरस्टार्स ने अपनी झलकियों से फैंस को चौंका दिया और पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने 2024 में अपने कैमियो रोल से खूब सुर्खियां बटोरीं।
2 of 6
विजय देवरकोंड़ा, मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय देवरकोंड़ा, मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान- कल्कि 2898 एडी
विजय देवरकोंड़ा, मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान जैसे सितारे इस फिल्म कल्कि 2898 एडी में कैमियो करते नजर आए थे। इस फिल्म इन्हें देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें- Baby John: बेबी जॉन रिव्यू, दर्शकों को पसंद आया फिल्म का सेकंड हाफ, दलपति विजय का स्वैग कोई नहीं कर सकता कॉपी
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान- 'सिंघम अगेन' और 'बेबी जॉन'
सलमान खान का कैमियो 2024 में दो बड़ी फिल्मों में देखने को मिला। पहले उन्होंने 'सिंघम अगेन' में पुलिस अधिकारी के रूप में एक प्रभावशाली कैमियो किया। इस फिल्म में वह चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आए थे। हाल ही में रिलीज हुई 'बेबी जॉन' में भी उन्हें देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़ें- Baby John Review: आईपीएस होने की तौहीन करती वरुण धवन की खराब फिल्म, 2024 इसके लिए भी याद रह जाएगा
4 of 6
किसिक- अल्लू अर्जुन-श्रीलीला
- फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
श्रीलीला - 'पुष्पा 2'
श्रीलीला ने 2024 में 'पुष्पा 2' में अपने कैमियो से जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। फिल्म के गाने 'किस्सक' में देखा गया। यह गाना लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। अल्लू अर्जुन के साथ उनका डांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
5 of 6
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन - 'स्त्री 2'
वरुण धवन ने इस साल 'स्त्री 2' में एक कैमियो किया था। फिल्म में वह भेड़िया के रूप में नजर आए थे। उनके किरदार को दर्शकों ने बहुत सराहा था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी थी।