हिंदी सिनेमा में ये आम बात है कि जब भी किसी सितारे की कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तो उसके आगे पीछे उसकी नई फिल्मों के एलान की भी लाइन बनने लगती है। आलिया भट्ट की अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज होने को है और उनके नितेश तिवारी की रामायण पर बन रही फिल्म में सीता का रोल करने और न करने के तुक्कों के बीच पक्की खबर ये है कि आलिया अब यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण पहले से महिला जासूस के किरदार निभा रही हैं, लेकिन आलिया को इन दोनों से बड़ा मौका मिलने जा रहा है।
2 of 5
वॉर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘अमर उजाला’ को अपने सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी के यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ के निर्देशन का जिम्मा संभालने के साथ ही इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन वर्क काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और अयान भी इस फिल्म के लिए नई और नयनाभिराम लोकेशंस तलाशने के लिए लगातार यात्राएं कर रहे हैं। फिल्म ‘वॉर 2’ की कहानी पर काम करने के दौरान ही अयान ने आदित्य चोपड़ा को एक ऐसी महिला जासूस के किरदार के बारे में सुझाया जिसका अब तक की कहानी से बिल्कुल इतर एक ट्रैक हो।
इसे भी पढ़ें- IFFM 2023: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल के नामांकन का एलान, बेस्ट फिल्म के लिए ‘पठान’ की टक्कर ‘भेड़िया’ से!
3 of 5
पठान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यशराज स्पाई यूनिवर्स में टाइगर की कहानी से शुरू हुए अभियान फिल्म ‘पठान’ में आकर एक दूसरे से मिल गए हैं। बीच में फिल्म ‘वॉर’ में कबीर की कहानी भी इसमें आकर मिली। टाइगर की माशूका आईएसआई की जासूस है और ये किरदार सीरीज में अब तक कैटरीना कैफ करती रही हैं। पठान के साथ जासूस के ही तौर पर दीपिका पादुकोण की भी इस जासूसी दुनिया में एंट्री हो चुकी है। फिल्म ‘वॉर’ में टाइगर श्रॉफ भी इस जासूसी दुनिया का हिस्सा बने लेकिन उनके किरदार की इसी फिल्म में मौत हो जाती है।
4 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम की भिड़ंत के बीच टाइगर और पठान की दिलचस्प झलकियां तो होंगी ही, एक और महिला जासूस की एंट्री भी इसी फिल्म से होने जा रही हैं। आलिया भट्ट इस महिला जासूस का किरदार निभाएंगी। और ‘वॉर 2’ के तुरंत बाद उनकी एक सोलो स्पाई फिल्म यशराज फिल्म्स शुरू करने के बारे में योजना बना रहा है। सूत्रों ने ये भी बताया कि आलिया भट्ट ने अपने इस किरदार को लेकर सहमति जता दी है और इस एक्शन फिल्म के लिए जरूरी स्टंट सीखने के लिए भी वह अतिरिक्त समय देने को तैयार हैं।
5 of 5
टाइगर 3, पठान वर्सेज टाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्म ‘पठान’ रही हैं जिसने इसी साल जनवरी में रिलीज होकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब पाया। इस यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी साल 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस स्पाई यूनिवर्स की अब तक जो तीन फिल्में ‘पठान’ से पहले रिलीज हुईं, वे हैं ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘वॉर’। ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल करने में कामयाब रही हैं।