फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo में फंसे नंदिता दास के पिता वहीं भारती की तबीयत हुई खराब, इस हफ्ते की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sun, 21 Oct 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Oct 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
me too movement to bharti singh hospitalized this week news
nandita das

#MeToo में फंसे नंदिता दास के पिता


#MeToo के तहत कई बड़े नामों पर आरोप लगते दिए रहे हैं। नंदिता दास ने #Metoo का सपोर्ट करते हुए कहा था कि किसी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप साबित हो जाते हैं तो हम उनके साथ काम नहीं करेंगे। वहीं नंदिता दास के पिता जतिन दास पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। संरक्षणवादी कार्यकर्ता निशा बोरा ने जतिन पर आरोप लगाते हुए कहा, 'अपने खिड़की गांव स्थित स्टूडियो में उन्होंने मेरा यौन उत्पीड़न किया था।' वहीं जतिन ने इन आरोपों को हास्यास्पद और अशिष्ट करार देते हुए झूठा बताया है। इसके अलावा कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्टर विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं।

me too movement to bharti singh hospitalized this week news
kangana ranaut

करण जौहर पर फिर से बरसीं कंगना
#MeToo कैंपेन पर भी जमकर बरस रही हैं । उन्होंने विकास बहल पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। उसके बाद से कंगना जब भी मीडिया से मुखातिब हो रही हैं, वो मीटू पर खुलकर बात रख रही हैं। कंगना से मीटू से जुड़ा सवाल पूछा गया। तब कंगना ने कहा कि 'यह अभियान सिर्फ उनके बारे में बात करने से सफल नहीं होगा। #MeToo अभियान पर मैं हर दिन बात कर रही हूं लेकिन अब जरूरत है कि फिल्म इंडस्ट्री के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भी इस मुद्दे पर खुलकर बात करनी होगी। सिर्फ एक आदमी के बार-बार बात करने से यह अभियान पूरा नहीं होगा। कहां हैं, शबाना आजमी और करण जौहर जैसे लोग।'

me too movement to bharti singh hospitalized this week news
भारती सिंह

अस्पताल में भर्ती भारती सिंह
भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को पिछले दिनों डेंगू हुआ था। भारती कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। अब एक बार फिर से भारती के फैंस के लिए बुरी खबर है। भारती को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पिंकविला के मुताबिक, भारती सिंह को दाएं पैर में लिगामेंट की प्रॉब्लम हो गई है। पैर के ऑपरेशन के लिए वो अस्पताल में भर्ती हैं। बीमारी के चलते भारती रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के लॉन्चिंग इवेंट में भी नहीं पहुंच पाई थीं। इंडियाज गॉट टैलेंट भारती सिंह को होस्ट करना था। इसके कुछ एपिसोड की शूटिंग भी उन्होंने कर ली थी लेकिन पैर में परेशानी के चलते उन्होंने ब्रेक ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
me too movement to bharti singh hospitalized this week news
बधाई हो

'बधाई हो' और 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में बधाई हो और नमस्ते इंग्लैंड रिलीज हुई। अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा लीड रोल में लेकिन कहानी का केंद्र नीना गुप्ता का किरदार है। नीना फिल्म में आयुष्मान की मां बनी हैं और प्रेग्नेंट हो जाती हैं। वहीं नमस्ते इंग्लैंड, अक्षय कुमार कटरीना की फिल्म नमस्ते लंदन का सीक्वल है। फिल्म में मुख्य रोल अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा निभा रहे हैं। नमस्ते इंग्लैंड का निर्देशन विपुल शाह ने किया है।

विज्ञापन
me too movement to bharti singh hospitalized this week news
thugs of hindostan

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का पहला गाना रिलीज
अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के पोस्ट और ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी-खासी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'वाशमल्ले' है। 'वाशमल्ले' शब्द बहुत से दर्शकों को परेशान कर सकता है, इसलिए हम आपको बता दें कि इसका मतलब दिल खोल कर नाचना और खुशी मनाना होता है। गाने को मशहूर डांसर प्रभूदेवा ने कोरियोग्राफ किया है। वहीं सुखविंदर सिंह और विशाल ददलानी ने अपनी दमदार आवाज में गाया है, जबिक अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने को लिखा है। वहीं संगीत अजय-अतुल ने दिया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed