बिग बॉस में लक्जरी बजट टास्क के तहत हिना खान फंसती नजर आईं। बता दें कि उन्होंने खेल में बहुत बड़ी बेईमानी की है जिसकी वजह से शो की प्राइज मनी जीरो हो गई है...
कल रात घर में हुए लक्जरी बजट टास्क में 'मिशन बीबी 11' के तहत स्पेसशिप में खड़े रॉकेट में जो सबसे देर तक बैठा रहेगा उसे बिग बॉस ईनामी राशि देगा। लेकिन अगर किसी ने भी इसमें से समय से पहले उतरने की कोशिश की तो उसकी 'विनिंग प्राइज मनी' में से वाउचर के तहत कटौती कर ली जाएगी।
आपको बता दें कि खेल के मुताबिक हिना खान बहुत बड़ी भूल कर गईं। खेल में बेईमानी करने के चलते हिना खान शो की विनिंग प्राइज मनी गंवा बैठी हैं जिसका सीधा कारण पुनीश के गैर-जिम्मेदराना व्यवहार को बताया जा रहा है। लेकिन हिना ने इस गलती के लिए खुद को ही दोष दिया है।
बता दें कि पुनीश कैप्टन होने के नाते इस टास्क के संचालक थे और वे बंदगी से रोमांस करने के चक्कर में सोने चले गए। वहीं, पुनीश के सो जाने के बाद रॉकेट से एक-एक सदस्य चुपके से पेशाब करने उतरा। वहीं टास्क के बाद हिना पूरी दोपहरी घर में रोती-रोती कह रही थी कि उन्हें ये नहीं करना चाहिए था।
दरअसल, विकास रॉकेट से पेशाब करने उतरे ही नहीं थे उन्होंने पुनीश से एक बीन बैग मंगावकर उसमें पेशाब किया। लेकिन इसके बाद हिना को भी पेशाब लगा और वे पेशाब करने विकास और प्रियांक को ले गई जिसकी वजह से घर की 'विनिंग प्राइज मनी' कट गई।