साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी आने वाली सीरीज सिटाडेल में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले सामंथा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि यह एक साइंस फिक्शन सीरीज है। राज एंड डीके द्वारा निर्देशित यह सीरीज प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन द्वारा अभिनीत अमेरिकी सीरीज सिटाडेल जैसी ही होगी। वरुण और सामंथा इसके यूके प्रीमियर के लिए भी लंदन गए थे। अब खबरें आ रही हैं कि इसमें सामंथा और वरुण के इंटीमेट सीन भी हो सकते हैं।
2 of 5
वरुण धवन, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
वरुण धवन और सामंथा की इस सीरीज को लेकर खबरें आ रही हैं कि अमेरिकी शो की तरह भारतीय सीरीज में भी सामंथा और वरुण के बीच कुछ इंटीमेट सीन होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा वरुण के साथ इंटीमेट सीन करने के लिए सहमत हो गई है, बशर्ते वह तरीके से शूट किए गए हों और स्क्रिप्ट के लिए महत्वपूर्ण हों। हालांकि इभी तक सीरीज के निर्माताओं ने इस बात की पुष्टि नहीं की है और न की उन्होंने इसपर किसी भी तरह का कोई कमेंट किया है।
इसे भी पढ़ें- Sara-Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में जुटे सारा-विक्की, राजस्थान के इस परिवार से की मुलाकात
3 of 5
वरुण धवन , सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
रूसो ब्रदर्स की इस सीरीज का हिंदी में नाम क्या होगा फिलहाल मेकर्स ने इसका ऐलान नहीं किया है। अनटाइटल्ड सिटाडेल सीरीज को जाने-माने क्रिएटर्स राज और डीके को डायरेक्ट करने वाले हैं। इसे सीता आर. मेनन ने राज और डीके के साथ मिलकर लिखा है। आपको बता दें कि सामंथा इससे पहले राज-डीके के साथ वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में काम कर चुकी हैं।
4 of 5
सिटाडेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। सीरीज में मुख्य किरदार में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं, जो एजेंट मेसन केन और नादिया सिंह की भूमिकाओं में हैं। सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों में रिलीज हुई है।
5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु-वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जाहन्वी कपूर के साथ बवाल में नजर आने वाले हैं। वहीं सामंथा की हाल ही में एक फिल्म शाकुंतलम रिलीज हुई थी, यह फिल्म भी फैंस को खूब पसंद आई थी। वहीं अब वह सिटाडेल में नजर आने वाली हैं।