बॉलीवुड की फिल्मों में रोमांस और किस सीन न हो, ऐसा आमतौर पर कम ही दिखता है। अधिकतर हीरो सक्सेस पाने के लिए अपनी फिल्म में कहानी की कथित डिमांड पर किस सीन करने से परहेज नहीं करते। शायद सलमान खान इसके अपवाद बन चुके हैं जो अपनी हीरोइन को भूलकर भी किस नहीं करते और उनकी फिल्में छप्पर फाड़ कमाई करती हैं। अब जब सलमान खान एक बार फिर से फिल्म भारत के जरिए फैंस के सामने हैं तो आपको बताते हैं कि आखिर वो किस से परहेज क्यों करते हैं।
2 of 6
salman khan
- फोटो : social media
आप सलमान खान की किसी भी फिल्म को याद कर लीजिए, वो हीरोइन को गले तो लगा लेंगे लेकिन किस नहीं करेंगे। पर्दे पर ऐसी कोई हीरोइन नहीं जो येे कह सके कि पर्दे पर सलमान खान ने उसे किस किया है। वहीं शाहरुख खान, अजय देवगन और आमिर खान जैसे बड़े सितारे किस करने से बिलकुल नहीं हिचकिचाते।
3 of 6
salman khan
- फोटो : file photo
हालांकि देखा जाए तो सलमान खान ने अपना पहला और एकमात्र लिपलॉक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ किया था। सलमान ने इस सीन में हीरोइन को छुआ तक नहीं था। ऐसे में ये लिपल़ॉक कैसे हो पाया इसकी भी एक कहानी है। सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। दोनों ही इस लिपलॉक के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : सलमान खान
तब सूरज बड़जात्या ने एक कांच का ग्लास दोनों के बीच लगाया और इस तरह ये सीन शूट हो सका। इसके बाद से सलमान ने आज तक कोई भी किस नहीं दिया। इसकी बड़ी वजह उनका 'नो किस क्लॉज' है। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने फैसला ले लिया था कि वो कभी किसी हीरोइन को लिप पर किस नहीं करेंगे।
5 of 6
salman khan
- फोटो : social media
सलमान ने खुद से किया ये वादा आज तक नहीं तोड़ा। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो इस बात को क्लियर कर लेते हैं कि फिल्म में कोई किस सीन ना हो। साथ ही सलमान का ऐसा मानना भी है कि उनकी फिल्में पूरी फैमिली के होती है। इसलिए ऐसे सीन सही नहीं है।