बॉलीवुड में शादीशुदा कपल अक्सर एक साथ पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखे जाते हैं हालांकि कुछ सेलिब्रिटीज के पार्टनर ऐसे भी हैं जो कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज से रूबरू करवाएंगे जिनके पार्टनर्स लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहते हैं।
2 of 6
रेमो डिसूजा-लिजेल
- फोटो : social media
बॉलीवुड के सबसे सफल कोरियोग्राफर में से एक रेमो डिसूजा ने लिजेल से शादी की। बता दें कि लिजेल फैशन डिजाइनर हैं, और तो और उन्होंने कई रियलिटी शो में रेमो के लिए जूतों से लेकर कपड़े तक डिजाइन किए।
3 of 6
amrita arora
- फोटो : social media
एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। उन्होंने बिजनेसमैन शकील लदाक से साल 2009 में शादी की। अमृता अरोड़ा जहां अक्सर करीना कपूर के साथ पार्टी करती हुई देखी जाती हैं वहीं उनके पति लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं।
विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप ने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय ने अरेंज मैरिज की। विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के मिनिस्टर जीवराज अल्वा की बेटी हैं। विवेक के पैरेंट्स चाहते थे कि विवेक जल्द से जल्द शादी कर लें जिससे वो अपने पास्ट को भूल सकें।
5 of 6
John Abraham, Priya Runchal
- फोटो : instagram
फिल्मों को छोड़ दें तो जॉन अब्राहम लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के बारे में भी बहुत कम लोग ही जानते हैं। दरअसल प्रिया कैमरे के सामने आना बिल्कुल पसंद नहीं करतीं। एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा- 'जब मैं अपनी पत्नी के साथ वक्त गुजार रहा होता हूं तो मुझे उस वक्त पैपराजी बिल्कुल भी पसंद नहीं। खासतौर से जब मैं अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा होता हूं। प्रिया बहुत ही प्राइवेट पर्सन है।'