बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट सोमवार की रात को हैक कर लिया गया। पाकिस्तान समर्थित तुर्की के टर्किश साइबर आर्मी 'अयिल्दिज़ टिम' ने इसकी जिम्मेदारी ली है। अमिताभ के ट्विटर अकाउंट से तुर्की और पाकिस्तान से जुड़े संदेश पोस्ट किए गए।
2 of 6
Tweet
- फोटो : social media
हैकर्स ने अमिताभ के ट्विटर अकाउंट का प्रोफाइल-बायो भी बदल दिया। अमिताभ की प्रोफाइल फोटो की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी। साथ ही लिखा- एक्टर... चलो, कुछ लोग अब भी ऐसा कह रहे हैं। पाकिस्तान को प्यार।
3 of 6
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ट्विटर पर खासे सक्रिय रहते हैं और उनके 3.74 करोड़ फॉलोअर्स हैं। हालाकि बाद में अमिताभ का ट्विटर अकाउंट रिकवर कर लिया गया और हैकरों द्वारा किए गए सभी ट्वीट भी हटा दिए गए।
4 of 6
tweet
- फोटो : social media
हैकर्स ने अमिताभ के अकाउंट से ट्वीट किया था, "ये पूरी दुनिया के लिए एक ज़रूरी संदेश है! हम तुर्की के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रति आइसलैंड रिपब्लिक के रवैये की निंदा करते हैं। हम प्यार से बात करते हैं, लेकिन हम बड़ी सी छड़ी रखते हैं और आपको यहां बड़े साइबर हमले के बारे में बता रहे हैं। अयिल्दिज टिम टर्किश साइबर आर्मी।''
5 of 6
turkey football team
- फोटो : social media
तुर्की की फुटबॉल टीम पिछले दिनों यूरो 2020 का क्वालिफाइंग मैच खेलने आइसलैंड गई थी। वहां पहुंचने के बाद तुर्की के खिलाड़ियों की एयरपोर्ट पर गहन तलाशी ली गई थी।