'एम. एस धोनी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली दिशा पटानी (Disha Patani) एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ ही एक लाजवाब डांसर भी हैं। अपनी खूबसूरती और डांस को लेकर वह काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' के 'स्लो मोशन' गाने पर उनका डांस काफी पसंद किया गया था। दिशा पाटनी 'भारत' के बाद अब जल्द ही 'मलंग' में नजर आएंगी। अपनी इस फिल्म को लेकर दिशा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच दिशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आईं।
दिशा पाटनी ने किया ऐसा स्टंट, खुद को रोक नहीं पाए पटौदी खानदान के दामाद, कर डाला ये कमेंट
दिशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में दिशा कार्ट व्हील कर रही हैं जो काफी मुश्किल है। वीडियो में दिशा के ट्रेनर भी हैं जो उनको ट्रेंड करते हुए दिखाई दिए। वीडियो शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन लिखा- 'लंबे समय बाद ट्रेनर से ट्रेनिंग लेते हुए। इस वीडियो के साथ ही दिशा ने नदीम अख्तर को टैग किया है। नदीम अख्तर दिशा के ट्रेनर है।
Training after ages with my trainer @nadeemakhtarparkour88 @flyzonefitness_ 💪🏽❤️
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
दिशा पटानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। दिशा के इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'नई वंडर वुमन'। वहीं दूसरी यूजर ने सबसे एथलेटिक अभिनेत्री कहा। दिशा के इस वीडियो पर सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि पटौदी खानदान के दमाद कुणाल खेमू ने भी शानदार कमेंट किया। कुणाल खेमू ने भी उनकी प्रशंसा करते हुए लिखा 'शाबाश मेरे चीता'।

आपको बता दें, 'मलंग' फिल्म में दिशा पाटनी के अलावा कुणाल खेमू भी हैं। कुछ दिन पहले 'मलंग' की शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी को चोट लग गई थी। जानकारी के मुताबिक दिशा को 'मलंग' फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान चोट लगी। हालांकि ट्रीटमेंट लेने के कुछ देर बाद ही दिशा पाटनी ने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी थी। इससे पहले भी उन्हें 'भारत' की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी।
दिशा पाटनी हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'भारत' (Bharat) फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में दिशा के अलावा कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया।