फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन में सलमान खान, कटरीना कैफ और दिशा पाटनी जुटे हुए हैं। प्रमोशन्स में जहां सलमान और कटरीना ने कई खुलासे किए तो अब दिशा पाटनी ने भी एक खुलासा किया है। दिशा का यह खुलासा उनकी लव लाइफ के बारे में है। गौरतलब है कि यही बयान सलमान ने भी हाल ही में प्रमोशन के दौरान किया था।
दरअसल एक प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए दिशा ने कहा- 'मुझे आज तक किसी लड़के ने प्रपोज नहीं किया है। मैं झूठ नहीं बोल रही हूं। मुझे कभी लड़कों की तरफ से ऐसा अटेंशन ही नहीं मिला है।'
3 of 5
salman khan, disha patani
- फोटो : social media
गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान ने भी प्रमोशन के दौरान बयान दिया था कि उन्हें आज तक किसी ने प्रपोज नहीं किया है। दरअसल सलमान ने कहा था- ''मैं कैंडल लाइट डिनर नहीं करता हूं। हो सकता है कि अगर मैं कैंडल लाइट डिनर करता तो मुझे प्रपोजल मिलता। वैसे भी कैंडल लाइट में मुझे खाना दिखता नहीं हैं।'
4 of 5
Disha Patani
- फोटो : social media
वहीं भारत में सलमान के साथ काम करने पर दिशा ने बताया कि पहले दिन उन्हें सर्कस का सीन करना था। ये स्टंट काफी खतरनाक था और वो काफी फोकस्ड थीं। ऐसे में नर्वस होने का मौका ही नहीं आया।
इसके साथ ही अपनी लाइफ को लेकर बताया कि वो फिटनेस को लेकर काफी एक्साइटिड रहती हैं। इसके साथ ही उन्हें शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स शूज पहनना सबसे ज्यादा पसंद है। वहीं दिशा ने कहा कि उन्हें डांस करना भी काफी पसंद है।