Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Team Ranbir Kapoor Sai Pallavi Nitesh Tiwari Meet Amit Shah

रामायण: रणबीर-साई पल्लवी और नितेश तिवारी से मिले अमित शाह, फिल्म की ग्लोबल सफलता पर जताई खुशी

Thu, 26 Nov 2026 11:49 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 11:49 AM IST
सार

  • 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
  • इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • इसी बीच अब मेकर्स ने टीम के साथ अमित शाह से मुलाकात की है।

विज्ञापन
Ramayana Team Ranbir Kapoor Sai Pallavi Nitesh Tiwari Meet Amit Shah
अमित शाह से मिली 'रामायण' की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा व रॉकिंग स्टार यश द्वारा सह-निर्मित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी सफलता से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर सामने आई है। अब फिल्म के मेकर्स ने अमित शाह से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Team Ranbir Kapoor Sai Pallavi Nitesh Tiwari Meet Amit Shah
अमित शाह से मिली 'रामायण' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अमित शाह ने की फिल्म की सराहना
फिल्म को देश और विदेश में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अपने भव्य विजुअल्स, भावनात्मक कहानी और एआर रहमान व हंस जिमर के संगीत के लिए फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। सिनेमाघरों में लगातार हाउसफुल शो के बीच अब फिल्म की टीम को देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी सराहना मिली है।

दरअसल, भारत के यूनियन होम मिनिस्टर अमित शाह ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और 'रामायण' की मेकिंग से जुड़ी टीम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा और देश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए फिल्म के मेकर्स की सराहना की और दुनियाभर में फिल्म के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।

इस खास मुलाकात में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, लीड एक्टर्स रणबीर कपूर और साई पल्लवी मौजूद रहे। अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए भारतीय संस्कृति के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक 'रामायण' को इतने बड़े सिनेमाई स्तर पर पर्दे पर उतारने के प्रयास की तारीफ की।
 
विज्ञापन

Ramayana Team Ranbir Kapoor Sai Pallavi Nitesh Tiwari Meet Amit Shah
अमित शाह से मिली 'रामायण' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
नामित मल्होत्रा ने किया पोस्ट
सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर नामित मल्होत्रा ने भी इस मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'टीम रामायण' को गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सम्मान महसूस हुआ। यह फिल्म देश भर में और दुनिया भर के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार पा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed