अनिल कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे
स्टार हैं जो 60 साल की उम्र में युवा पीढ़ी को मात देते हैं। जहां हर स्टार अपने किरदार के हिसाब से लुक को बदल लेते हैं वहीं अनिल ने अपने लुक के साथ कुछ खास एक्सपेरिमेंट नहीं किया।
लेकिन एक फिल्म के लिए अनिल कपूर को इतना बड़ा त्याग करना पड़ा था कि उनकी पसीने छूट गए थे। दरअसल एक फिल्म के लिए अनिल कपूर को अपनी मूंछें मुंडवानी पड़ गईं थीं।
3 of 8
अनिल कपूर यश चोपड़ा और दिलीप कुमार के साथ
अनिल कपूर हमेशा से ही अपनी मूंछों को लेकर पजेसिव रहे हैं। इसी चक्कर में वो कई बड़ी फिल्मों को भी रिजेक्ट कर चुके हैं, लेकिन जब उन्हें यश चोपड़ा और यशराज फिल्मस जैसे बड़े बैनर के साथ काम करने का मौका मिला तो वो खुशी से उछल पड़े।
उन दिनों यश चोपड़ा 'लम्हे' नाम से फिल्म बना रहे थे। पहले उन्होंने फिल्म में श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को कास्ट किया लेकिन श्रीदेवी ने किसी वजह से अमिताभ के साथ काम करने से मना कर दिया। इसके बाद यश चोपड़ा लीड हीरो की तलाश में जुट गए।
तभी उन्हें किसी ने अनिल कपूर का नाम सुझाया। अनिल का नाम सुनकर यश ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया और कहा कि वो किरदार के हिसाब से सूट नहीं करेंगे।