90 के दशक के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की गिनती अपने जमाने में गोविंदा और सनी देओल के बराबर होती थी। हालांकि उन्हें खुद कभी इन सितारों की तरह स्टारडम नहीं मिल पाया। चंकी पांडे ने इन दोनों अभिनेताओं के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। जिनमें से एक फिल्म थी 'विश्वात्मा'। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बेहद मशहूर है जो खुद चंकी पांडे ने सुनाया था।
2 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : instagram/chunkypanday
फिल्म 'विश्वात्मा' साल 1992 में आई थी। इस फिल्म की शूटिंग नैरोबी में हुई थी। ये सभी सितारे फिल्म की शूटिंग के लिए फ्लाइट में एक साथ गए थे। इस दौरान का एक मजेदार किस्सा चंकी पांडे ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार सनी देओल ने फ्लाइट में पैसेंजर्स को उनकी सिगरेट बांट दी थी।
जी हां! ये मजेदार किस्सा खुद चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया। चंकी ने बताया कि, '1992 में विश्वात्मा की शूटिंग के दौरान हम नैरोबी से मुंबई वापस आ रहे थे। इस दौरान मैं फ्लाइट में सो रहा था। तभी मुझे किसी ने अचानक जगाया। मुझे बताया गया कि सनी फ्लाइट में सिगरेट बांट रहा है। सनी सिगरेट नहीं पीते, इसलिए अपने बैग में ढेर सारी सिगरेट होने के बावजूद मैंने सोचा कि मुझे अपना हिस्सा मिलना चाहिए।'
4 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : instagram/chunkypanday
आगे चंकी ने बताया, 'मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मुझे लगा कि यह तो मेरी सिगरेट थी और जब मैंने बैग में देखा तो आधी से ज्यादा सिगरेट सनी ने पैसेंजर्स में बांट दी थी। जिसके बाद मैं रनवे के बाहर खड़े होकर पैसेंजर्स से सिगरेट मांगने लगा। सनी ने मुझसे कहा कि तुम्हे दयालु होना चाहिए। तुम्हें हमेशा शेयर करना चाहिए।'
5 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : instagram/chunkypanday
बता दें कि चंकी पांडे 80-90 के दशक के मशहूर अभिनेता हैं। चंकी ने बॉलीवुड में 'आंखें', 'तेजाब', 'विश्वात्मा', 'आग ही आग', 'पापा की दुनिया' में उस समय काम किया। चंकी अभी भी फिल्मों में कैरेक्टर रोल करते हैं। उन्होंने हाउसफुल सीरीज के साथ ही 'साहो', 'प्रस्थानम' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
पढ़ें: सिनेमा को साउथ से मिल रही असल संजीवनी, इन दो सितारों ने बनाए चाहने वालों के बीच नए रिकॉर्ड