बॉलीवुड के दबंग खान यानि कि सलमान खान ने अपनी अच्छाई की एक और बानगी पेश की है। दरअसल, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान को पार्टी में बुलाया था। लेकिन किसी कारण सलमान जा नहीं पाए। बता दें कि सिद्धार्थ ने सलमान को 2014 में बुलाया था।
दरअसल , बात उन दिनों की है जब एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलेन आई थी और उस दौरान सिद्धार्थ ने सलमान को पार्टी सेलिब्रेशन के लिए इनवाइट किया था। लेकिन सलमान आने में असमर्थ रहे। वहीं, उसके कुछ दिनों बाद ही सलमान ने सिद्धार्थ को उनके घर अचानक पहुंचकर बहुत बड़ा सरप्राइज दिया।
बता दें कि सलमान के अचानक सिद्धार्थ के घर पहुंचने का सिद्धार्थ को कोई अंदाजा तक नहीं था। ऐसे में दोनों ने एक-दूजे को गले लगया। वहीं, सलमान के अचानक घर आने के चलते सिद्धार्थ की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। ये सारी बातें सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में बताई है।
फिलहाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म अय्यारी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ मनोज वाजपयी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अय्यारी 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
निर्देशक नीरज पांडे इस फिल्म को डायरेक्ट कर रह हैं। इससे पहले उन्होंने 'ए वेडनेसडे' हो या 'स्पेशल 26' जैसी जबरदस्त फिल्में बनाई थी। एक बार फिर से नीरज पांडे 'अय्यारी' के जरिए ऐसे ही एक वास्तविक मुद्दे पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। एक वेब पोर्टल के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी स्टारर इस फिल्म की कहानी आदर्श हाउसिंग घोटाले से प्रेरित है।