फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: जब दिलीप कुमार के लिए शाहरुख ने खुद बिछाया था रेड कार्पेट, फैंस बोले दिल जीत लिया

Sun, 11 Jul 2021 01:28 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jul 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Rolled Out Red Carpet for Dilip Kumar And Saira Banu See Here Video
दिलीप कुमार, सायरा बानो, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया। उनके जाने के गम से अभी तक लोग उबर नहीं पाए हैं। दिलीप साहब से जुड़े तमाम वीडियो और तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें देखकर भावुक हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान दिलीप कुमार के लिए रेड कार्पेट बिछाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वो शाहरुख की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतना बड़ा स्टार होकर भी वो कार्पेट बिछा रहे हैं। तो वहीं इससे पहले दिलीप कुमार के निधन के बाद शाहरुख सायरा बानो को संभालते हुए नजर आए थे। उस वक्त भी फैंस ने उनकी खूब प्रशंसा की थी लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। फिलहाल, इस वीडियो को देखकर सभी किंगखान की तारीफ करते नहीं थक रहे।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Dollywood Reporter (@thedollywoodreporters)



इस वीडियो को 'द डॉलीवुड रिपोर्टर' के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि शाहरुख खान एक अवॉर्ड फंक्शन में दिलीप कुमार और सायरा बानो के लिए रेड कार्पेट बिछा रहे हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो आते हैं और दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान को गले लगा लेते हैं। अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद तमाम सिलेब्स उनके सम्मान में खड़े हो जाते हैं।

When Shah Rukh Khan Rolled Out Red Carpet for Dilip Kumar And Saira Banu See Here Video
दिलीप कुमार, शाहरुख खान, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले दिलीप कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। अवॉर्ड फंक्शन के इस वीडियो में वह अपनी पत्नी सायरा बानो और शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने दिलीप कुमार से सवाल किया कि वह कौन सी क्वॉलिटी थी जिसने उनकी सभी फिल्मों को इतना स्थायी, लंबे समय तक चलने वाली और इतना अद्भुत बना दिया।
 

When Shah Rukh Khan Rolled Out Red Carpet for Dilip Kumar And Saira Banu See Here Video
शाहरुख खान-दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार ने इसके जवाब में कहा, 'सौभाग्य, बहुत मेहनत, ईमानदारी, एकजुटता, संगति और इन सबके ऊपर कोई भी ऐक्टर उस कैरेक्टर से बड़ा नहीं हो सकता है कि जिसे वह प्ले करता है। मेरा मतलब कैरेक्टर, स्टोरी, स्क्रीनप्ले। किसी भी अच्छे या स्थायी परफॉर्मेंस के लिए आपके पास एक अच्छी स्टोरी, अच्छे कैरेक्टर इक्यूशन, साउंड कनफ्लिक्ट और आपके लिए पर्याप्त मौके होने चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Rolled Out Red Carpet for Dilip Kumar And Saira Banu See Here Video
दिलीप कुमार, शाहरुख खान, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान दिलीप कुमार और सायरा बानो के मुंहबोले बेटे हैं। जब शाहरुख सायरा के पास पहुंचे तो वो वैसे ही टूट गईं जैसे कोई मां अपने बेटे को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाती। शाहरुख खान ने भी एक बेटे की तरह सायरा को ढांढस बंधाया, लेकिन उनके चेहरे पर बरकरार दर्द हर किसी की आंखें नम कर गया।

विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Rolled Out Red Carpet for Dilip Kumar And Saira Banu See Here Video
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, दिलीप कुमार को बुधवार शाम राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ अंतिम विदाई दी। मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिलीप साहब के जाने के बाद सायरा बानो एकदम टूट गई हैं। अपने कोहिनूर के निधन की खबर पाते ही सायरा बानो ने डॉक्टर से कहा था, "भगवान ने मेरे जीने की वजह छीन ली...साहब के बिना, मैं कुछ भी नहीं सोच पाउंगी...सब लोग, कृपया प्रार्थना करें।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed