फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Health Update Actor Takes Social Media Break Advised Strict Rest And Recovery

अमिताभ बच्चन की सेहत बिगड़ी?: सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, मांगी माफी; बोले- 'सख्त आराम और रिकवरी की सलाह...'

Wed, 21 Oct 2026 11:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 21 Oct 2026 11:09 PM IST
सार

  • बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कुछ दिनों के लिए अपने काम से ब्रेक ले रहे हैं।
  • एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की है। 
  • जानिए क्यों अमिताभ को ब्रेक लेना पड़ा रहा है। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Health Update Actor Takes Social Media Break Advised Strict Rest And Recovery
अमिताभ बच्चन - फोटो : Amitabh bachchan blog

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी सेहत पर ध्यान देने और आराम करने के लिए कुछ दिनों का ब्रेक ले रहे हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


ब्लॉग में भी दी सेहत की जानकारी
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा, 'सबसे पहले सभी को दशहरे की शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में प्यार, खुशियां और संतुष्टि बनी रहे। मेरी प्रार्थनाएं आप सभी के साथ हैं। मुझे बहुत सख्ती से आराम करने और अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। इसलिए मुझे बातचीत करने की भी अनुमति नहीं है। कृपया मुझे माफ करें। जिन लोगों ने मुझे निजी तौर पर शुभकामनाएं भेजी हैं, उनसे भी माफी चाहता हूं। कृपया इसे मेरी ओर से सम्मानपूर्वक दिया गया जवाब समझें। उम्मीद है कि आगे फिर बात होगी।'
विज्ञापन


Trending Videos

रविवार को घर के बाहर दिखे थे बिग बी
अमिताभ बच्चन का यह अपडेट उनके घर के बाहर हुए साप्ताहिक संडे दर्शन के कुछ दिनों बाद आया है। इस दौरान अभिनेता अपने घर के बाहर फैंस से मिले थे। अब उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन कई वर्षों से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह अक्सर इन प्लेटफॉर्म के जरिए अपने विचार, अनुभव और जिंदगी से जुड़ी बातें फैंस के साथ साझा करते हैं।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Health Update Actor Takes Social Media Break Advised Strict Rest And Recovery
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट 

  • अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं।
  • वे जल्द ही रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे।
  • इस फिल्म में डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है।
  • नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में भी अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे।
  • इस फिल्म में वे प्रभास और कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

ये भी पढ़ें- रणबीर वायरल वीडियो: 'अंत सच्चाई और अच्छाई की होगी', दशहरा पर फिसली एक्टर की जुबान; ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed