अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) की लव स्टाेरी के बारे में तो हर कोई जानता है । हालांकि बिग बी ने कभी अपने और रेखा के रिश्ते को दुनिया के सामने नहीं कबूला । वहीं रेखा ने कई बार बातों-बातों में अमिताभ के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया है ।
रेखा ने 1984 में फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया था । इसमें उन्होंने अमिताभ के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था । उन्होंने कहा था कि हम दोनों प्यार में थे । इतना ही नहीं रेखा ने अमिताभ की पत्नी जया पर भी टिप्पणी की थी ।
रेखा ने कहा था, 'मैं दूसरी औरत थी और वो बेचारी'। अमिताभ ने रेखा के साथ रिश्ता होने से इंकार कर दिया था । इस सवाल पर रेखा कहती हैं, 'उन्हें ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए था । उन्होंने ये कहकर अपनी इमेज बचाई । अपने परिवार और बच्चों को प्रोटेक्ट किया । मुझे लगता है कि ये बिल्कुल सही था ।'
'मुझे इस बात की परवाह नहीं कि लोग क्या सोचते हैं । लोगों को मेरे प्यार के बारे में जानने में इतनी दिलचस्पी क्यों है । मैं उनसे प्यार करती हूं और वो मुझसे । बस इतना काफी है । अगर वो मुझसे अकेले में ये आकर कहते कि हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है तो मुझे बुरा लगता । लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया ।'
'वो पब्लिक में कुछ भी बोलें मुझे फर्क नहीं पड़ता । मुझे पता है कि लोग मेरे बारे में कहते हैं कि बेचारी रेखा । पागल है उसपर । फिर भी देखो । मिस्टर बच्चन पुराने ख्यालों के हैं वो किसी को दुखी नहीं करना चाहते तो अपनी पत्नी को क्यों दुख पहुंचाएंगे ।'