वैलेंटाइन वीक चल रहा है और 13 फरवरी को कपल्स किस डे सेलीब्रेट करेंगे। इससे पहले हम आपके लिए बॉलीवुड में 'किस' का एक किस्सा लेकर आए हैं । बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस और किस सीन न हो, ऐसा आमतौर पर कम ही होता है । अधिकतर हीरो सक्सेस पाने के लिए अपनी फिल्म में कहानी की कथित डिमांड पर किस सीन करने से परहेज नहीं करते।
लेकिन शायद सलमान खान इसके अपवाद बन चुके हैं जो अपनी हीरोइन को भूलकर भी किस नहीं करते और उनकी फिल्में छप्पर फाड़ कर कमा लेती हैं। बॉलीवुड में सलमान खान ही एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों में रोमांस भरपूर करते हैं लेकिन उन्हें हीरोइनों को किस करने में परहेज है। लंबे समय से सलमान इस रूल को फॉलो करते आ रहे हैं।
3 of 7
Daisy Shah and salman khan
आप सलमान खान की किसी भी फिल्म को याद कर लीजिए, वो हीरोइन को गले तो लगा लेंगे लेकिन किस नहीं करेंगे। परदे पर ऐसी कोई हीरोइन नहीं जो येे कह सके कि परदे पर सलमान खान ने उसे किस किया है। वहीं शाहरुख खान, अजय देवगन और आमिर खान जैसे बड़े सितारे चुंबन करने से बिलकुल नहीं हिचकिचाते।
4 of 7
सलमान खान
- फोटो : सलमान खान
देखा जाए तो सलमान खान ने अपना पहला और एकमात्र लिपलॉक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ किया था।लेकिन सलमान ने इस सीन में हीरोइन को छुआ तक नहीं था। ऐसे में ये लिपल़ॉक कैसे हो पाया इसकी भी एक कहानी है। सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। दोनों ही इस लिपलॉक के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे।
तब सूरज बड़जात्या ने एक कांच का गिलास दोनों के बीच लगाया और इस तरह ये सीन शूट हो सका। इसके बाद से सलमान ने आज तक कोई भी किस नहीं दिया। इसकी बड़ी वजह उनका 'नो किस क्लॉज' है। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो कभी हीरोइनों को होठों पर किस नहीं करेंगे।