बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आईं, कई अभिनेत्रियां गईं और कई आज तक बॉलीवुड में पैर जमाए बैठी हैं। लेकिन जब बात 70 के दशक की बेहद खूबसूरत अदाकाराओं के बारे में की जाती है तो परवीन बाबी का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। परवीन बाबी अपने जमाने की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की छवि को बदलने में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दिया है। परवीन बाबी के जन्मदिन पर आपको बताएंगे उनसे जुड़ा एक खास किस्सा...
2 of 6
डैनी, परवीन बाबी
- फोटो : Instagram
यह तो सभी जानते ही हैं कि परवीन अपने दौर की हाएस्ट पेड एक्ट्रेस थी और उनका डैनी डेन्जोंगपा के साथ लव रिलेशन था। ये जानने के लिए आपको उस दौर की कोई गॉसिप मैग्जीन पढ़ने की जरूरत नहीं है, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को नहीं छुपाया। डैनी आज भी परवीन बॉबी को ‘एक बेहतरीन इंसान’ बताते है। दोनों एक-दूसरे के साथ चार साल तक रिलेशनशिप में रहे।
एक दिन डैनी ने यूं ही मस्ती में परवीन के घर पर रखा हुआ शंख बजा दिया। परवीन उस समय असामान्य रूप से घबरा गईं और तब डैनी को अहसास हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। वो इसकी गहराई में जाते उससे पहले ही चीजें और खराब होना शुरू हो गईं। परवीन बॉबी ने एक मैग्जीन में अमिताभ का इंटरव्यू पढ़ा, जिसमें अमिताभ ने बताया था कि उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से डैनी भी एक हैं। यह जानकर परवीन शॉक में आ गईं।
4 of 6
परवीन बाबी, अमिताभ बच्चन
- फोटो : फाइल
असल में अमिताभ और परवीन ने एक साथ कई फिल्में की थीं। ‘दीवार’, ‘मजबूर’, ‘नमक हलाल’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘काला पत्थर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शक पसंद भी खूब किया करते थे लेकिन फिर परवीन बॉबी अमिताभ पर खुलेआम आरोप लगाने लगीं कि वो उन्हें मार डालेंगे। उनको अमिताभ से डर लगने लगा। यह उस वक्त की बात है जब परवीन बाबी एक गंभीर मानसिक बीमारी पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं।
5 of 6
परवीन बाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक बार जब डैनी उनके घर आए और दरवाजे की घंटी बजाई तो परवीन ने दरवाज़ा नहीं खोला और चिल्लाकर बोलीं- अंदर मत आना, तुम अमिताभ बच्चन के एजेंट हो। इसके बाद परवीन बॉबी ने डैनी से किनारा करना शुरू कर दिया। वक़्त के साथ-साथ डैनी अपनी गर्लफ्रेंड किम और परवीन बॉबी कबीर बेदी की तरफ बढ़ गईं।