फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जो शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन उस समय वो घर नहीं बैठी और अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।
नंदिता दास को शानदार एक्टिंग के अलावा इंस्ट्रडी में फिल्म आई एम के लिए खासतौर पर याद किया जाता है। दरअसल इस मूवी में उन्हें एक ऐसी युवती का किरदार निभाना था, जो अकेली रहती है और मां बनना चाहती है। मूवी के शूटिंग के दौरान वें प्रेग्नेंट हो गई थी और इस दौरान उन्होंने घर बैठने की बजाय शूटिंग जारी रखीं।
हिंदी फिल्मों के इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग से करीब साल भर पहले अमिताभ और जया बच्चन की शादी हुई थी। शूटिंग के दौरान जया गर्भवती थीं और अमिताभ फिल्म को इस बात के लिए भी याद करते हैं। फिल्म के बाद दोनों की पहली संतान श्वेता का जन्म हुआ था।
फिल्म ‘वी आर फैमेली’ और ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ की शूटिंग के दौरान काजोल दूसरी बार मां बनने वाली थीं। करन जौहर और अजय देवगन ने शूटिंग में उनका पूरा खयाल रखा। शूटिंग खत्म होने के बाद काजोल ने अपने बेटे युग को जन्म दिया। इससे पहले उनकी बेटी थी, न्यासा।
जूही चावला भी दो बच्चों की मां हैं और गर्भावस्था के दिनों में वह लगातार काम करती रहीं। जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं तब उन्होंने अमेरिका में एक स्टेज शो का प्रस्ताव स्वीकार किया था। जबकि दूसरी बार गर्भवती होने के दौरान वह फिल्म ‘झंकार बीट्स’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वह एक गर्भवती गृहिणी की ही भूमिका निभा रही थीं।