2008 में सलमान के साथ सुपरहिट फिल्म 'वॉन्टेड' बनाने वाले फेमस डांसर और डायरेक्टर प्रभुदेवा एक बार फिर दंबग खान को लेकर फिल्म करने जा रहे हैं। ये फिल्म सलमान की ही फिल्म का तीसरा पार्ट होगी....
बता दें कि डांसर प्रभुदेवा एक बार फिर सल्लू भाई को लेकर धमाल करने की फिराक में है। इसके लिए वे सलमान के ऑफिस भी पहुंचे जहां अरबाज खान भी मौजूद थें। फिल्म की स्क्रिप्ट पर बात करने के लिए तीनों में करीब दो घंटे तक सलाह मशविरा हुआ।
चलिए आपकों बतातें है कि 2010 में आई फिल्म 'दबंग' और 2012 में 'दबंग-2' का तीसरा पार्ट बनाने की तैयारी चल रही है। जी हां, फिल्म का तीसरा पार्ट आ रहा है। बता दें कि फिल्म के तीसरे पार्ट को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे और इसी सिलसिले में इनमें खास बातचीत हुई।
'दबंग' को अभिनव कश्यप ने डायरेक्ट किया था तो वहीं 'दबंग 2' को सलमान के भाई अरबाज खान ने बनाई थी। फिल्म के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। रिपोर्ट के मुताबिक, 'दबंग-2' ने 250 करोड़ की कुल कमाई की थी।
हालांकि तीनों में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा जरूर हुई लेकिन अभी ये पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि फिल्म की शूटिंग कब और कहां शुरू होगी और यहां तक कि फिल्म की पूरी कास्ट को लेकर भी कोई बात होती नजर नहीं आई है। बता दें की सल्लू भाई की 22 दिसंबर को फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होने वाली है। जिसके बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के पूरे आसार है।