बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने सिनेमा में सालों से अपना बेहतरीन योगदान दिया है। उन्होंने बतौर निर्देशक पहली फिल्म बनाई थी 'कुछ कुछ होता है'। इस फिल्म में मुख्य किरदार में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी थे। फिल्म में सलमान खान भी एक अहम किरदार में थे। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान की वजह से करण जौहर खूब रोए थे।
2 of 5
Kuch Kuch Hota hai
- फोटो : social media
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़े वैसे तो कई मजेदार किस्से हैं। लेकिन एक किस्सा ऐसा है जिसे सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में सलमान खान ने कैमियो रोल किया था। उनके किरदार का नाम अमन था। इस फिल्म में एक वेडिंग सीन शूट होना था। जिसे लेकर सलमान खान की बात पर करण जौहर रो दिए।
दरअसल फिल्म के वेडिंग सीन के लिए करण जौहर, सलमान को सूट पहनाना चाहते थे लेकिन सलमान सूट पहनने से मना कर देते हैं और करण से कहते हैं, 'मेरे पास एक बेहतरीन आइडिया है, मैं शादी में टॉर्न जीन्स और टी शर्ट पहनूंगा। अभी तक कहीं पर भी किसी ने भी ऐसा नहीं देखा होगा, लोगों को ये देखकर मजा आ जाएगा।' सलमान की बात सुनकर करण जौहर पहले तो हक्का बक्का रह जाते हैं, उन्हें लगता कि शायद सलमान उनके साथ मजाक कर रहे हैं।
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : instagram/karanjohar
कुछ देर के बाद सलमान खान से करण जौहर कहते हैं कि आपको सूट ही पहनना पडे़गा, फिल्म के हिसाब से जींस अच्छी नहीं लगेगी, लेकिन सलमान खान मना कर देते हैं। सलमान खान को जब समझाकर करण जौहर थक जाते हैं तो वो फूट फूट कर रोने लगते हैं और कहते हैं, 'प्लीज ये मेरी पहली फिल्म है, ऐसा मत करो।' करण जौहर घुटने पर बैठकर कहते हैं कि सच में सूट सबसे अच्छा लगेगा।
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : instagram/karanjohar
करण जौहर को ऐसे रोता देख सलमान खान एक दम से डर जाते हैं और कहते हैं, 'हां, हां, हां.... तू परेशान मत हो... मैं पहन लूंगा। तू रोना मत, मैं मार डालूंगा तुझे, तू रोना मत।' इस पूरे किस्से का जिक्र करते हुए करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे पता था कि सलमान खान आखिरकार मान जाएंगे क्योंकि उनका दिल बहुत बड़ा है और वो सभी की मदद करते हैं। उस वक्त वो सब काफी अजीब था, लेकिन मजेदार था।'
पढ़ें: अंकिता कोंवर के पिता का हुआ निधन, मिलिंद सोमन ने बढ़ाया पत्नी का हौसला