अभिनेता रितेश देशमुख अपनी बेहतरीन एक्टिंग और उसमें किए नए-नए प्रयोगों की वजह से जाने जाते हैं। रितेश को बॉलीवुड में फैमिली मैन के नाम से भी जाना जाता है। रितेश भी करियर के शुरुआती दौर में कॉन्ट्रोवर्सी से जूझे थे जिससे हर नया अभिनेता गुजरता है। रितेश भी अपने अफेयर की वजह से चर्चा में आए। लेकिन रितेश की कॉन्ट्रोवर्सी बाकियों से कुछ अलग थीं। इस कॉन्ट्रोवर्सी में रितेश की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाया गया।
2 of 5
riteish deshmukh
- फोटो : amar ujala
रितेश के शुरुआती दिनों में उनका नाम निर्देशक साजिद खान से जोड़ा जाने लगा था। ये चर्चा इतनी ज्यादा हुई कि रितेश लाइम लाइट में आ गए। इतना ही नहीं साजिद ने खुद अपने एक चैट शो में रितेश से ये बात पूछ ली थी कि क्या वो गे हैं?
दरअसल कुछ समय पहले निर्देशक साजिद खान का टेलीविजन पर एक शो आता था साजिद सुपरस्टार। इस शो में मेहमान के तौर पर रितेश देशमुख शामिल हुए थे। इस एपिसोड में साजिद ने मलाइका की एक वीडियो क्लिप दिखाई थी जिसमें मलाइका ने साजिद और रितेश से उनके रिलेशनशिप में होने की सच्चाई के बारे में पूछा था। इसके बाद साजिद ने भी रितेश से पूछा, 'एक मैगजीन में छपा है कि रितेश गे हैं और आप मेरे साथ रिलेशन में हैं। क्या ये सच है?'
4 of 5
#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं
ये सवाल सुनकर रितेश, साजिद से नाराज हो गए थे। इना ही नहीं रितेश इस बात पर शो छोड़कर जाने लगे थे। बाद में साजिद ने उनसे माफी मांगी और उन्हें रुकने को कहा। जिसके बाद रितेश माने और शो को आगे बढ़ाया। दरअसल रितेश और साजिद की दोस्ती को लेकर इस तरह की बातें सामने आई थीं। दोनों एक समय बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। कई मौकों पर साथ में भी देखे जाते थे। जिसके बाद से ही इस तरह की अफवाहें उड़ना शुरू हुई थीं।
5 of 5
जेनेलिया और रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रितेश देशमुख ने करीब आठ साल तक जेनेलिया डिसूजा को डेट किया। जिसके बाद साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। इन दोनों की शादी भी खूब चर्चाओं में रही थी। रितेश और जेनेलिया के फिलहाल दो बच्चे हैं। दोनों खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।