अब तक आपको 'ब्रेफिक्रे' के बारे में सिर्फ यही पता होगा कि इसमें रणवीर सिंह और वाणी कपूर के 23 लिप-लॉक हैं लेकिन हम आपको बता दें कि इस फिल्म में लिप-लॉक के अलावा और भी बहुत कुछ है।
आखिर क्यों रणवीर ने खाये क्रू मेंबर्स से थप्पड़ ?
दरअसल इस फिल्म में एक गाना है जिसके लिए रणवीर ने 21 थप्पड़ खाये और उन्हें वो थप्पड़ फिल्म की हीरोइन या डायेरक्टर ने नहीं बल्कि क्रू मेंबर्स ने मारे। हाल ही मे रिलीज़ हुए गाने 'उड़े दिल बेफिक्रे' के लिए रणवीर सही एक्सप्रेशन नहीं दे पा रहे थे। उस गाने में रणवीर को बेबस और लाचार दिखना था लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी डायेरक्टर आदित्य चोपड़ा को वो नहीं मिल पा रहा था जो उन्हें चाहिए था।
आखिर क्यों रणवीर ने खाये क्रू मेंबर्स से थप्पड़ ?
और फिर रणवीर ने एक फैसला किया। उन्होंने वहां मौजूद सभी 21 क्रू मेंबर्स को कहा कि वो उन्हें जोर-जोर से थप्पड़ मारें जिससे कि उनके चेहरे के भाव बदल सकें। इस तरह सभी क्रू मेंबर्स ने रणवीर को थप्पड़ मारे और तब जाकर रणवीर सही एक्सप्रेशन दे पाये।
आखिर क्यों रणवीर ने खाये क्रू मेंबर्स से थप्पड़ ?
इस तरह का डेडीकेशन तो आज तक सिर्फ आमिर खान में देखा गया था लेकिन जिस तरह का डेडीकेशन रणवीर ने दिखाया उससे तो लगता है आमिर भी हैरान रह जाएंगे।
आखिर क्यों रणवीर ने खाये क्रू मेंबर्स से थप्पड़ ?
रणवीर अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' के लिए काफी एक्साइटेड हैं और उसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत भी की है। लेकिन अब इस फिल्म में किसिंग सीन और थप्पड़ों के अलावा और क्या-क्या देखने को मिलेगा ये तो फिल्म रिलीज़ होने पर ही पता चलेगा।