महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की जोड़ी को पर्दे पर तो लोगों ने पसंद ही किया था। लेकिन असल जिंदगी में पति-पत्नी के रूप में भी लोग इन्हें खूब प्यार दिया। जया बच्चन ने अपने फिल्मी सफर के दौरान लोगों से खूब तारीफें बटोरी और आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जया बच्चन सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महानायक पत्नी जया को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन का रिएक्शन देखने वाला था।
जब अवॉर्ड शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने जया को कर लिया था किस, अभिषेक बच्चन हो गए थे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन