हिंदी सिनेमा में रोमांस की परिभाषा को नया रुप देने वाले शाहरुख खान ने लोगों को अपनी अदायगी से दीवाना बनाया है। आज शाहरुख की फिल्में भले ही पर्दे पर हिट ना हो रही हों, लेकिन उनके चाहने वालों की आज भी कमी नहीं है। शाहरुख के दीवाने सिर्फ उनके रोमांस और एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके विटी सेंस और ह्यूमर के भी फैन हैं। शाहरुख बेहद ही हाजिर जवाब शख्स हैं जो बातों को बड़े ही मजेदार ढंग से पेश करते हैं। एक बार शाहरुख से ऐसे ही एक शख्स ने ये पूछ लिया था कि क्या वो बाईसेक्सुअल हैं? और इसका जवाब शाहरुख ने अपने मजाकिया अंदाज में ही दिया था।
2 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में एक शख्स ने शाहरुख से पूछा था कि क्या वो बाईसेक्सुएल हैं? इस पर शाहरुख ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा था, 'मैं मर्दों से संबंध नहीं बनाता, मैं औरतों से संबंध नहीं बनाता'। मै सिर्फ अपनी अपनी पत्नी से प्यार करता हूं, सेक्स एंड द सिटी की ये लाइन मुझे काफी अच्छी लगती है। मैं ट्राइसेक्सुअल हूं। मैं वो हर चीज ट्राइ करता हूं जो सेक्सुअल हो'। ऐसे कहते हुए शाहरुख हंसने लगे और कहा- अरे इस कट कर देना।
बता दें कि ये पहला मौका नहीं था जब शाहरुख ने मजाकिया ढंग से किसी बात का जवाब दिया हो। शाहरुख अक्सर फैंस का जवाब अपने विटी ह्यूमर के साथ ही देते हैं। हाल ही में ट्वीटर पर #ASKSRK सेशन में एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि- क्या वो अपना बंगला मन्नत बेच रहे हैं? इस पर किंग खान ने कहा कि, 'भाई मन्नत बिकती नहीं है सिर झुकाकर मांगी जाती है याद रखोगे तो लाइफ में कुछ सीख पाओगे'।
बता दें कि लॉकडाउन के समय में शाहरुख ने घर पर अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिताया। गौरी खान ने बताया था कि लॉकडाउन के वक्त शाहरुख ने घर में कुकिंग का काम संभाल लिया था। उन्होंने कहा कि, 'शुरूआती दिनों में हम बाहर का खाना मंगाने में बहुत डरते थे ऐसे में शाहरुख ने पूरे समय हमें घर का खाना ही खिलाया और हमने इसे बहुत इंजॉय भी किया। गौरी ने कहा कि उसे खाना बनाना अच्छा लगता है और मुझे खाना खाना'।
5 of 5
Shahrukh Khan Gauri Khan
- फोटो : amar ujala
फिल्मों की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आईं थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद से शाहरुख ने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया। शाहरुख के मुताबिक वो अपने परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जब तक उन्हें कोई बहुत ही अच्छी स्क्रिप्ट नही मिलेगी वो अभी फिल्में नहीं करेंगे।