अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म की कमाई हर दिन घटती जा रही है। बुधवार को भी नई फिल्मों की दस्तक से पहले अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। जानिए, इसके अलावा बाकी फिल्मों ने कितनी कमाई बुधवार को की है।
2 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपनी कॉमेडी से शुरुआती दिनों में दर्शकों को खूब हंसाया। लेकिन अब इसका क्रेज कम हाे रहा है, इसलिए कमाई में भी गिरावट दिख रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बुधवार को यानी रिलीज के छठे दिन 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन 9.25 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे।
अहमद खान निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 87.50 करोड़ रुपये है। फिल्म अक्षय कुमार के कंधों पर टिकी है लेकिन इसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।
3 of 5
फिल्म 'सुपरगर्ल'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सुपरगर्ल
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरगर्ल’ भी 6 दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस का कलेक्शन छठे दिन ही दिखना बंद हो चुका है। जबकि पांचवें दिन इस फिल्म ने 33 लाख रुपये कमाए थे। क्रेग गिलेस्पी निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 5.20 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘सुपरगर्ल’ फिल्म में मिली अल्कॉक ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म को सुपरमैन फ्रैंचाइजी की तरह पसंद नहीं किया गया।
4 of 5
फिल्म 'कॉकटेल 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कॉकटेल 2
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 13वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 12वें दिन 1.85 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 88.15 करोड़ रुपये हो चुका है। रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं।
5 of 5
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इन फिल्मों का क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 20वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 50.95 करोड़ रुपये हो चुका है। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में लीड रोल में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना नजर आए।
सामंथा स्टारर साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के 13वें दिन 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 52.80 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है।