ओटीटी संचालकों पर उनके ऑडीटर्स की चली चाबुक का असर हिंदी फिल्म जगत में दिखने लगा है। वेब सीरीज के बजट बहुत तेजी से नीचे आने की खबर हम आपको पहले दे ही चुके हैं और अब ताजा खबर ये है कि इन ओटीटी ने पहले से मंजूर उन वेब सीरीज को भी कैंसिल करना शुरू कर दिया है जिनके बजट कम करने के लिए इनके निर्माता तैयार नहीं है। ऐसा ही एक प्रोजेक्ट निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर का भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है जिसमें उनकी पत्नी विद्या बालन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली थीं।
2 of 5
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विश्व सिनेमा का बीते एक दशक का ट्रेंड देखने पर पता चलता है कि दुनिया भर में दर्शकों की दिलचस्पी बायोपिक में लगातार घटती जा रही है। यही वजह है कि इस साल रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बमुश्किल बॉक्स ऑफिस पर अपनी इज्जत बचा पाई। इसके पहले ‘सरदार उधम’ और ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों को रिलीज करने से वितरकों ने हाथ खड़े कर दिए थे और इनके निर्माताओँ को तब इन्हें सीधे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा था।
इसे भी पढ़ें- Sikandar Kher: ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में सिकंदर खेर का होगा धमाका, अभी से मिलनी शुरू हो गईं बधाइयां
3 of 5
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी में ओटीटी के लिए बनने वाली मनोरंजन सामग्री की आसमान छूती कीमतों में हाल के दिनों में करेक्शन आना शुरू हुआ है। बड़े सितारों और बड़े प्रोडक्शन घरानों के साथ काम करने के लालच में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो दोनों ने अपना काफी नुकसान कराया है। इस लिस्ट में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का नाम भी फिल्म ‘कठपुतली’ के साथ शामिल हो चुका है। लगातार घाटे में जा रहे इन ओटीटी ने अब भारत में बनने वाली सामग्री के बजट में तेजी से कटौती शुरू की है और इस नई मुहिम का शिकार विद्या बालन की इंदिरा गांधी पर बनने वाली वेब सीरीज भी हो गई है।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चर्चा ये भी है कि सीरीज के लिए अपेक्षित बजट न मिलने और अभिनेत्री कंगना रणौत के भी बतौर निर्देशक इसी विषय पर एक फिल्म ‘इमरजेंसी’ शुरू कर देने का असर भी इस पर पड़ा है। विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर की इस वेब सीरीज का ऐलान खुद विद्या बालन ने कोई तीन साल पहले किया था लेकिन एक ही विषय पर कंगना जैसी कलाकार के सामने आने का अब सिद्धार्थ रॉय कपूर का कोई इरादा नहीं है।
5 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यहां दिलचस्प तथ्य ये है कि इससे पहले कोई 20 साल पहले निर्देशक एन चंद्रा ने भी इंदिरा गांधी की बायोपिक बनाने का ऐलान किया था, तब अभिनेत्री मनीषा कोइराला इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली थीं। ‘इंदिरा गांधी ए ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ नामक ये फिल्म भी वांछित बजट के अभाव में अपने एलान से आगे नहीं बढ़ पाई थी और मनीषा कोइराला के लुक टेस्ट के बाद बंद हो गई थी।