{"_id":"678c6e279ddeefc3c80340b5","slug":"war-2-actress-kiara-advani-avoids-paparazzi-amid-game-changer-failure-2025-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiara Advani: गेम चेंजर के फ्लॉप होने के बीच पैपराजी के कैमरे से बचती दिखीं कियारा, आयान बोले- आप कहां से आ गए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kiara Advani: गेम चेंजर के फ्लॉप होने के बीच पैपराजी के कैमरे से बचती दिखीं कियारा, आयान बोले- आप कहां से आ गए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 19 Jan 2025 08:50 AM IST
सार
Kiara Advani: कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। इस बीच, कियारा को हाल ही में आयान मुखर्जी से मुलाकात के बाद पैपराजी से बचते हुए देखा गया।
राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' पिछले सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और स्टार कास्ट के फैन फॉलोइंग के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। ओपनिंग डे पर औसत कमाई के बाद इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। बड़े बजट की वजह से यह फिल्म टिकट खिड़की पर फ्लॉप हो चुकी है।
इस बीच, कियारा आडवाणी को हाल ही में पैपराजी से बचते हुए देखा गया। वह आयान मुखर्जी से मुलाकात के बाद अपनी कार में बैठ रही थीं। वॉर 2 का निर्देशन कर रहे आयान ने कियारा को अलविदा कहने के बाद पैपराजी से कहा, "आप कहां से आ गए?" कियारा आमतौर पर पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पूरी तरह से उनसे नजरें चुराने का प्रयास किया।
Bigg Boss: बिग बॉस की इन जोड़ियों के बीच पहले तो दिखा प्यार, शो से बाहर आने पर हुई जमकर तकरार, देखें लिस्ट
'गेम चेंजर' की बात करें तो यह फिल्म तेलुगु सिनेमा के मशहूर निर्देशक शंकर की फिल्म है। इसमें राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि और एसजे सूर्या जैसे बड़े कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में निरंतर गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को कई मुश्किलों का करना पड़ा सामना
फिल्म को पाइरेसी का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि इसके रिलीज होते ही इसे ऑनलाइन लीक कर दिया गया। इसके अलावा, बालकृष्ण की 'डाकू महाराज' और वेंकटेश की 'संक्रांतिकी वस्तुनाम' जैसी फिल्मों से भी कड़ी टक्कर मिली, जिससे 'गेम चेंजर' की कमाई और भी ज्यादा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
5 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर अब तक बेहद कम कलेक्शन
फिल्म के लिए सबसे बड़ा झटका यह रहा कि फिल्म को त्योहारों का भी कोई खास फायदा नहीं मिला। फिल्म के मौजूदा कलेक्शन की बात करें तो इसने नौ दिनों में केवल 123.05 करोड़ रुपये का कलेकशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 450 करोड़ के आस-पास का है।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।