तीन दशकों तक सिनेमा जगत में छायी रहने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री वहीदा रहमान 3 फरवरी यानी आज 83 साल की हो गई हैं। जन्मदिन पर चाहने वाले तमाम लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उनसे जुड़ा एक किस्सा एक बार फिर खूब याद किया जा रहा है, जब उन्होंने बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।
2 of 7
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social media
फिल्म शूटिंग के दौरान कभी ऐसे किस्से हो जाते हैं जो हमेशा याद रह जाते हैं। इन्हें सिर्फ वो सितारे ही याद नहीं रखते बल्कि उनके फैंस और दर्शक भी जुड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही अभिनेत्री वहीदा रहमान और अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था, जिसे लोग आज खूब दोहरा रहे हैं। दरअसल वहीदा जी ने एक फिल्म के सेट पर बिग बी को कसकर तमाचा मारा था।
3 of 7
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Bollywood
ऐसा फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था। ये फिल्म 'रेश्मा और शेरा' थी। इसमें एक सीन फिल्माया जाना था, जिसमें वहीदा अमिताभ को थप्पड़ मारेंगी। बस फिर क्या था वहीदा जी ने वही किया जिसका उन्हें निर्देश था।
4 of 7
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Bollywood
हालांकि शूटिंग से पहले ही उन्होंने अमिताभ को सावधान कर दिया था। उन्होंने मजाक में कहा कि तैयार रहना आपको जोरदार थप्पड़ लगाने वाली हूं। वहीं सीन शूट के दौरान तमाचा जरा कस के पड़ गया।
5 of 7
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social media
अमिताभ बच्चन के चेहरे का रिएक्शन देख वहां मौजूद सभी लोगों को पता चल गया था कि थप्पड़ तो बहुत तगड़ा लगा है। वहीदा जी ने बताया कि सीन खत्म होने के बाद वे उनके पास आए और कहा कि 'वहीदा जी काफी अच्छा था'।