बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक चलाने वाले विवाद पर अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि चालान कटने वाले जरा सी बात को मुद्दा बना दिया। उन्होंने कहा है कि मैंने उस पूरी घटना को मजाक में लेने का एक तरीका ढूंढ लिया। लेकिन इसका यह बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि परेशान नहीं हुआ था।
2 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : Social media
बता दें कि विवेक ओबेरॉय वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी के साथ बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चला रहे थे। विवेक ओबरॉय ने 14 फरवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस ने वीडियो को ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर पालिका को टैग किया था।
3 of 5
vivek oberoi
- फोटो : social media
इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद सांताक्रूज ट्रैफिक पुलिस ने अभिनेता का चालान काटकर उन्हें भेज दिया था। मुंबई पुलिस ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
जिसके बाद विवेक ओबेरॉय ने भी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने मुंबई पुलिस से माफी मांग ली। लेकिन विवेक के द्वारा मांगी गई माफी का अंदाज एकदम शायराना है, जो लोगों को काफी पसंद आया।
5 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया और लिखा, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया। निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया। शुक्रिया मुंबई पुलिस, ये एहसास कराने के लिए कि सुरक्षा सबसे जरूरी है। सुरक्षित रहे, हेलमेट और मास्क पहने।'