अभय देओल बॉलीवुड में एक ऐसे अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। 15 मार्च 1976 को जन्मे अभय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभय निर्माता-निर्देशक अजीत सिंह देओल के बेटे हैं। उनके चाचा प्रसिद्ध एक्टर धर्मेंद्र हैं। अभय देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से की।
अभय ने न्यूयॉर्क के सिटी कॉलेज में एक्टिंग और थियेटर सीखा है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके दिमाग में चार प्रोफेशन थे, एक्टिंग, पेंटिंग, फिलॉसफी और पत्रकारिता, पर उन्होंने एक्टिंग को चुना। वे स्कूल के समय से ही थियेटर से जुड़े रहे हैं और अपने भाइयों की तरह ही बॉलीवुड में पहचान बनाई है।
साल 2007 में अभय देओल की फिल्म 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' प्रदर्शित हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। 2009 में अनुराग कश्यप की 'देव डी' में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया और फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी पसंद किया। 2011 में प्रदर्शित जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' अभय देओल के करियर के लिए सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदर अभिनय के लिए अभय देओल सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए।
4 of 5
Abhay Deol
- फोटो : file photo
बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा था, 'आप में टैलेंट हो या ना हो, पर बहुत सारे पैसे और मार्केटिंग से आप स्टारडम खरीद सकते है। मैंने बचपन से स्टार गेम देखा है पर कभी खेला नहीं। अफसोस की बात है कि स्टारडम का खेल इंडस्ट्री में बढ़ता ही जा रहा है। आप स्टार या कैरेक्टर एक्टर तो बन सकते हैं, लेकिन इसके बीच के अभिनेताओ के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कोई जगह नहीं है। क्योंकि पैसे के लिए क्रिएटिविटी पीछे रह जाती है।'
धर्मेंद्र उनके बेट सनी और बॉबी ने ज्यादातर मारधार वाली फिल्में की हैं। अभय खुद को एक एक्सपेरिमेंटल अभिनेता ही मानते हैं जो फिल्मों से लोहा लेता है।