'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म से नाना पाटेकर ने लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी की है और दोनों पहली बार साथ में काम करते नजर आ रहे हैं। नाना पाटेकर ने डॉ. बलराम भार्गव का किरदार निभाया है, जिनकी किताब पर यह फिल्म बनाई गई है। जहां फिल्म अपनी मंदी कमाई के चलते चर्चा में हैं, वहीं इस बीच अब विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया है कि वह नाना पाटेकर के साथ काम करने से डर रहे थे और अभिनेता को लेकर कई लोगों ने उनसे क्या कहा था।
2 of 5
विवेक अग्निहोत्री, नाना पाटेकर
- फोटो : insta
लेटेस्ट इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री और नाना पाटेकर ने एक साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की। निर्देशक ने खुलासा किया कि कैसे वह अभिनेता के साथ काम करने के लिए बिल्कुल भी उत्साहित नहीं थे। निर्देशक ने नाना पाटेकर को लेकर खुलासा किया कि, 'मुझ सब ने बोला पागल हो गए हो क्या? कहां जा रहे हो? वो तो मारता है डायरेक्टर्स को।'
3 of 5
विवेक अग्निहोत्री-द वैक्सीन वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, 'कई बड़े निर्देशकों को नुकसान हुआ है, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन हमने उन सभी एक्टर्स की लिस्ट बनाई जिन्होंने रोल खराब होने के बाद भी अपनी एक्टिंग में कोई कमी नहीं रखी और हम नाना पाटेकर पर रुके। सभी ने मुझसे कहा कि मैं उसके पास न जाऊं क्योंकि वह एक पागल आदमी है जो बहुत हस्तक्षेप करता है और वह खुद ही फिल्म का निर्देशन करेगा। लेकिन मुझे उन पर भरोसा था।'
4 of 5
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर ने 'द वैक्सीन वॉर' से बड़े पर्दे और हिंदी फिल्मों में वापसी की। अभिनेता ने 'द वैक्सीन वॉर' के लिए अपनी फीस में भारी कटौती को याद किया। अभिनेता बोले, 'जब वह इस फिल्म को लेकर मेरे गांव आए तो उन्होंने मुझसे मेरी फीस के बारे में पूछा। जब मैंने उसे बताया कि मेरी फीस क्या है, तो उसने कहा कि वह इतना नहीं दे पाएंगे। उन्होंने मुझे बताया कि वह कितनी फीस दे सकते हैं और मैं उसके लिए सहमत हो गया। इस फिल्म के लिए मैंने अपनी फीस में 80 फीसदी की छूट दी। कई लोगों ने विवेक को चेतावनी दी कि अगर मैं इसमें अभिनय करूंगा तो फिल्म पूरी नहीं होगी।'
5 of 5
द वैक्सीन वॉर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'द वैक्सीन वॉर' की कहानी की बात करें तो कोविड-19 महामारी के समय के दौरान चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के समर्पण को श्रद्धांजलि देती है। 'द वैक्सीन वॉर' वैक्सीन के डेप्लपमेंट के पीछे भारतीय वैज्ञानिकों के संघर्ष के बारे में बात करती है और पर्दे के पीछे चली गई कई कहानियों को भी उजागर करती है। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हुई थी।