फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishnu Puran: कौन था हिरण्यकश्यपु जिसने ब्रह्मा से मांगा अमर होने का वरदान, नृसिंह अवतार लेकर भगवान विष्णु ने किया वध

Wed, 03 Jun 2020 04:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 03 Jun 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 20 Who was Hiranyakashipu, why did he do penance to please Brahma?
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

विष्णु पुराण में अब तक आपने देखा, हिरण्यकश्यपु खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए ब्रह्मा से वर मांगने जाता है। इस दौरान उसकी पत्नी कयादु गर्भवती होती है। हिरण्यकश्यपु की पत्नी गर्भवती होने के समय ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करती है। उसका पुत्र गर्भ में ही भगवान विष्णु की भक्ति करता है। इधर हिरण्यकश्यपु ब्रह्मा से वरदान पाने के लिए तपस्या करता है।

Vishnu Puran Written Update Episode 20 Who was Hiranyakashipu, why did he do penance to please Brahma?
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

हिरण्यकश्यपु की घोर तपस्या से घबराकर इंद्र सूर्य देव के पास जाते हैं और हिरण्यकश्यपु की तपस्या भंग करने के लिए कहते हैं। हालांकि सूर्य देव उसकी तपस्या भंग नहीं कर पाते। इधर इंद्र देव ब्रह्मा से विनती करते हैं कि उसे कोई वरदान न दें। लेकिन उसकी तपस्या से प्रभावित होकर उन्हें वरदान देने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हिरण्यकश्यपु ब्रह्मा से मृत्यु पर विजय पाने का वरदान मांगता है।

Vishnu Puran Written Update Episode 20 Who was Hiranyakashipu, why did he do penance to please Brahma?
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मा ऐसा वरदान देने से इनकार कर देते हैं इसके बाद हिरण्यकश्यपु ब्रह्मा से यह वरदान मांगता है कि वह किसी मनुष्य द्वारा मारा जा सकेगा न पशु द्वारा, न दिन में मारा जा सकेगा न रात में, न घर के अंदर न बाहर, न किसी अस्त्र के प्रहार से और न किसी शस्त्र के प्रहार से उसक प्राणों को कोई डर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 20 Who was Hiranyakashipu, why did he do penance to please Brahma?
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

यह वरदान पाकर वह अहंकारी बन जाता है और वह अपने को अमर समझने लगा। लेकिन आगे आप देखेंगे कि कैसे हिरण्यकश्यपु को मारने के लिए भगवान विष्णु को नृसिंह अवतार लेना पड़ेगा। हिरण्यकश्यपु के कई पुत्र थे। उनमें प्रहलाद भगवान विष्णु का भक्त था।

विज्ञापन
Vishnu Puran Written Update Episode 20 Who was Hiranyakashipu, why did he do penance to please Brahma?
विष्णु पुराण - फोटो : सोशल मीडिया

विष्णु पुराण के अनुसार जय विजय नाम के भगवान विष्णु के दो द्वारपाल श्राप के बाद हिरण्यकश्यपु व हिरण्याक्ष के रूप में जन्म लेते हैं। भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर हिरण्याक्ष का वध किया। अब आने वाले एपिसोड में हिरण्यकश्यपु के वध के लिए भगवान विष्णु का नरसिंह अवतार होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed