फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan: जब लड़कियों ने की थी 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी के सिर की मालिश, अगले दिन सेट पर हुआ ये हाल

Wed, 03 Jun 2020 02:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Jun 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri told stories about his head massage
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' के 'लक्ष्मण' यानी सुनील लहरी ने एक बार फिर से सीरियल से जुड़ा एक यादगार किस्सा बताया है। सुनील लगातार सीरियल से जुड़ी मजेदार बातें अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे हैं।  सुनील के साथ सेट पर कुछ ऐसा हुआ था कि उसके बाद बाकी कलाकारों ने उनके खूब मजे लिए थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने स्टेज पर जल्दी-जल्दी में डायलॉग बोला था। 

ramayan lakshman aka sunil lahri told stories about his head massage
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

एक वीडियो के जरिए सुनील लहरी कहते हैं कि 'शूटिंग के बाद जब मैंने अपनी विग उतारी तो मेरे सिर में बहुत खुजली हो रही थी और बाल बहुत खिंचे हुए लग रहे थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था किस वजह से ऐसा हो रहा था। हालांकि ऐसा होता रहता था। मैं बाल खुजाता हुआ अपने कमरे से बाहर आया।' 

ramayan lakshman aka sunil lahri told stories about his head massage
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील आगे कहते हैं कि 'मेरे बाजू के रूम में बड़ौदा डांसिंग स्कूल से लड़कियां आईं हुईं थीं। सीरियल के एक सीन के लिए वो डांस करने के लिए आई थीं। उन्होंने मुझे सिर खुजाते हुए नोटिस किया और कहा कि आइए सर हम आपके सिर में अच्छे से तेल मालिश कर देते हैं, इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा। मुझे लगता है कि ये बात यूनिट के कुछ लोगों ने नोटिस की और बात चारों ओर फैला दी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri told stories about his head massage
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील बताते हैं कि 'जब दूसरे दिन मैं शूटिंग के लिए पहुंचा तो मेरी खूब टांग खिंचाई हुई। रामानंद सागर साहब से लेकर स्पॉटब्वॉय तक सबने मिलकर मेरी टांग खिंचाई की। खैर ये सब चलता रहता था कभी हम दूसरे की खिंचाई करते थे, कभी वो मजाक बनाते थे।'

विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri told stories about his head massage
रामायण देखते सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे किस्से का जिक्र करते हुए सुनील बताते हैं कि 'कुछ दिनों बाद हमें सागर साहब ने दो-तीन दिन की छुट्टी दी। हमें छुट्टी इसलिए दी गई थी क्योंकि हमें दिल्ली में आईपी स्टेडियम में स्वागत के लिए बुलाया गया था। आमंत्रण मिनिस्टर साहब माधवराव सिंधिया की तरफ से था। जब हम दिल्ली आईपी स्टेडियम पहुंचे तो हमारा भव्य स्वागत हुआ, बहुत मालाएं पड़ीं, बहुत तारीफ हुई। हमने उम्मीद नहीं की थी कि इस तरह स्वागत होगा। तब हमें पहली बार लगा कि हम भी शायद स्टार हो गए हैं। तब स्टेज पर मुझे बोलने के लिए कहा गया। मुझे समझ नहीं आया क्या बोलूं। मैंने जनक दरबार वाला डायलॉग सुना दिया। यह पहली बार होगा जब किसी टीवी अभिनेता ने डायलॉग सुनाया होगा।'

सादगी भरा था अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड, अब तक नहीं देखी होंगी सात फेरों की ये तस्वीरें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed