फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुपर वी' बने विराट कोहली ने कहा- 'मेरे पिता हैं मेरी जिंदगी के असल सुपरहीरो'

Sat, 26 Oct 2019 07:10 PM IST
anand anand अमित कुमार सिंह, अमर उजाला, मुंबई
अमित कुमार सिंह, अमर उजाला, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 26 Oct 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli said his father is superhero for him during Super V launching
Virat Kohli, Aakriti Sharma - फोटो : amar ujala mumbai

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस दिवाली के मौके पर अपने नन्हें फैंस को एक अनोखा उपहार देने जा रहे हैं। अपने खेल से सबका मनोरंजन करने वाले विराट अब एक सुपरहीरो के रोल में नजर आएंगे। इस सुपरहीरो का नाम 'सुपर वी' है। यह एक टीनेज सुपरहीरो पर आधारित एनिमेटड शो है जो विराट कोहली से प्रेरित है। इस शो में 'सुपर वी' दुनिया को मुसीबतों से बचाते हुए नजर आयेगा। हाल में विराट इस शो के लांच कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस मौके पर टीवी शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में कुल्फी का किरदार निभाने वाली चाइल्ट आर्टिस्ट आकृति शर्मा भी मौजूद रहीं।

Virat Kohli said his father is superhero for him during Super V launching
Virat Kohli, Aakriti Sharma - फोटो : amar ujala mumbai

कार्यक्रम में विराट ने बताया कि 'सुपर वी' में उनसे प्रेरित किरदार का जिस तरह का बचपन है वैसा ही कुछ बचपन उनका भी रहा था। उनके बचपन में भी परिवार, दोस्त और स्कूल से जुड़ी ढेरों यादे हैं। आज भी उन्हें उन दिनों की याद आती है। उन्होंने कहा, 'यह शो एक बहुत ही सुंदर और प्रेरक कहानी को दिखायेगा जिसके प्रत्येक एपिसोड में कुछ सीखने को मिलेगा। एनिमेशन हमेशा से ही बच्चों को सीखाने का एक बड़ा माध्यम रहा है और इस शो से भी बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यह शो मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक संदेश भी देगा।'

Virat Kohli said his father is superhero for him during Super V launching
Virat Kohli - फोटो : amar ujala mumbai

विराट ने बच्चों के लिए खेल के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा, 'खेल से व्यक्तित्तव में विकास होता है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमें चाहे इसमें करियर बनाना हो या नहीं लेकिन इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। अभी तक मेरे परिवार में किसी ने इस शो के प्रोमो को नहीं देखा है लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह जब भी वे इस देखेंगे उन्हें यह शो बेहद पंसद आयेगा। उन्हें यह देखकर खुशी होगी कि पहले मैं उनसे कॉर्टून देखने के लिए जिद्द किया करता था और आज मुझपर ही शो बन रहा है।' विराट ने आगे बताया कि असल जिंदगी में वह अपने पिता को सुपरहीरो मानते हैं। यह उनके लिए फैसले और भरोसा ही था कि जिसके कारण वह अपनी जिंदगी के मुकाम को लेकर स्पष्ट रहे और उनका रास्ता और भी आसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli said his father is superhero for him during Super V launching
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट ने बताया कि उन्हें बचपन में सुपरहीरोज में सबसे अधिक 'सुपर प्लेनेट' पसंद था, साथ ही उन्हें 'स्कूबी डूबी डू' और 'स्पाइडर मैन' भी पंसद है। जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'बुरा वक्त सबकी जिंदगी में आता है। इसे किसी भी कीमत पर रोका नहीं जा सकता है। आप अपनी जिंदगी में सबसे अधिक हार से ही सीखते हैं। जीत पाने के बाद आप अपनी कमियों पर काम नहीं करते हैं लेकिन एक हार ही है जो आपको और भी बेहतर बनाती है।' गौरतलब है कि 5 नवंबर को विराट कोहली के जन्मदिन से सुपर वी प्रसारित होगा। फैंस यह शो स्टार प्लस, स्टार स्पोर्ट्स, डिज्नी चैनल, मार्वेल एचक्यू और हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

पढ़ें: टीवी पर सुपरहीरो के एनिमेटेड अवतार में दिखेंगे विराट कोहली, दुनिया को बचाते आएंगे नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed