विराट कोहली का आज जन्मदिन है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने चार लगातार सीरीज में दोहरा शतक जमाया है। उन्होंने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है और जल्द ही वह पिता भी बनने वाले हैं, लेकिन आज भी विराट कोहली वो दिन नहीं भूलते जब वह अनुष्का शर्मा को फोन कर बच्चों की तरह रोए थे।
2 of 5
अनुष्का और विराट
- फोटो : Twitter-@AnushkaSharma
कोहली ने लंबे समय तक अनुष्का शर्मा को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में उनसे शादी की थी। विराट और अनुष्का एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं और एक दूसरे का उनके काम में हौसला बढ़ाते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू एड के दौरान हुई थी।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
अनुष्का के पति विराट क्रिकेट मैदान में जितने आक्रामक दिखते हैं असल जिंदगी में उतने ही संवेदनशील हैं। एक इंटरव्यू में विराट ने बताया था कि एक बार अनुष्का शर्मा से बात करते हुए वह फूटफूट रोए थे। विराट ने बताया था 'मुझे कॉल पर भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनने की खबर दी गई थी, ये सुनने के बाद मैंने अनुष्का को फोन किया।'
4 of 5
डॉगी ब्रूनो के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने आगे बताया था 'उस दौरान मुझे अपने करियर का शुरुआती दौर याद आने लगा था, क्योंकि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरा करियर एक क्रिकेट अकादमी से लेकर एक टेस्ट कप्तान बनने तक पहुंच जाएगा।' यह बातें बताते वक्त विराट कोहली की आंखों में खुशी के आंसू थे। गौरतलब है कि विराट को साल 2017 में भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था।
5 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट मैदान में भी अनुष्का से प्यार जताना नहीं भूलते। श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में विराट कोहली ने जब शतक मारा और उसके बाद अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया। तो यह वीडियो रिकॉर्ड वायरल हुआ था। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपनी गर्भवती पत्नी से खाना खाने के बारे में पूछ रहे थे। यह कपल जनवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।