'विक्रम वेधा' साल 2022 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है। इस टीजर में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के धांसू अवतार ने फैंस को फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया। इसी बीच अब इस फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी बड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान किया है।
2 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर एलान किया है कि उनकी फिल्म 'विक्रम वेधा' का ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज होगा। यानी महज चार दिन बाद ऋतिक और सैफ एक बार फिर फैंस के बीच धमाल मचाने आ रहे हैं। ऋतिक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस बार सिर्फ मजा ही नहीं, ताज्जुब भी होगा!' इस फिल्म के जरिए सैफ और ऋतिक पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों ही अपनी एक्टिंग के अलावा एक्शन सीन्स के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म में दोनों के कई सारे एक्शन सीन्स हैं, जिस वजह से फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
3 of 4
विक्रम वेधा पर्दे के पीछे का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋतिक के इस ट्वीट ने फैंस को काफी खुश कर दिया है। इस ट्वीट पर अब फैंस लगातार फायर का इमोजी भेज रहे हैं। इसके अलावा, कई फैंस ने अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए 'वेटिंग' भी लिखा है। वहीं, कुछ लोगों ने 'विक्रम वेधा' के नाम वाली टी-शर्ट का फोटो भी कमेंट में शेयर किया है, जिससे साफ है कि फैंस इस फिल्म का दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं।
4 of 4
विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉकबस्टर 'वॉर' के तीन साल बाद ऋतिक रोशन 'विक्रम वेधा' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह साउथ फिल्म 'विक्रम वेधा' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। साउथ की फिल्म में विजय सेतुपति नजर आए थे। वहीं, अब ऋतिक की फिल्म 30 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।